कोहली का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंदौर में टूटा किला; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

कोहली का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंदौर में टूटा किला; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

इंदौर वनडे में विराट कोहली के शतक के बावजूद भारत 41 रन से हारा। न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीती।

By : स्वदेश डेस्क
कोहली का शतक भी नहीं बचा सका भारत को, इंदौर में टूटा किला; न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का होलकर स्टेडियम में खेले गए इंडिया-न्यूजीलैंड वनडे मैच में विराट कोहली का शतक और बड़े लक्ष्य का रोमांच जैसा सब कुछ था, बस अंत में जीत नहीं थी। रविवार की रात भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए निराशा लेकर आई। तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराकर न सिर्फ मैच जीता, बल्कि भारत में पहली बार वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली।

338 रन का पीछा, लेकिन मंजिल रह गई दूर

दरअसल, न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 337 रन बनाए थे। वहीं, 338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। विकेट गिरते रहे, दबाव बढ़ता गया और पूरी टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। यह होलकर स्टेडियम में भारत की पहली वनडे हार भी रही, जिसने इस मैदान के अजेय किले की छवि तोड़ दी।

कोहली अकेले डटे, बाकी साथ नहीं दे पाए

विराट कोहली ने एक बार फिर क्लास दिखाई। उन्होंने 108 गेंदों में 124 रन की बेहतरीन पारी खेली। कवर ड्राइव से लेकर पुल शॉट तक, कोहली की बल्लेबाजी देखने लायक थी। लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और यह शतक भी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सका। हालांकि कई मौकों पर लगा कि कोहली मैच को खींच ले जाएंगे, लेकिन साझेदारी का अभाव भारत पर भारी पड़ गया।

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी ने रखी जीत की नींव

इससे पहले न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की एक न चलने दी। डेरिल मिचेल ने 137 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की शतकीय पारी खेली। दोनों के बीच 219 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। भारतीय गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने में नाकाम रहे।

गेंदबाजी में क्लार्क और फॉल्क्स चमके

भारत की रनचेज को पटरी से उतारने में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। क्रिस्टियन क्लार्क और जैक फॉल्क्स ने 3-3 विकेट झटककर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। सही समय पर विकेट निकालकर उन्होंने भारत की वापसी की हर उम्मीद खत्म कर दी।

सीरीज भी हाथ से गई

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाया। घरेलू मैदान पर मिली भारतीय टीम के लिए यह हार सिर्फ एक मैच की नहीं, बल्कि आत्ममंथन की वजह भी बनेगी।

2 साल बाद हारा द्विपक्षीय सीरीज

मार्च 2023 के बाद भारत पहली बार घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज हारा है। 1988 से 2026 तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई है। यह न्यूजीलैंड की पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत है। पिछली सातों सीरीज भारत ने जीती थी।

संबंधित सामग्री

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
न्यूजीलैंड से सीरीज हारा भारत, लेकिन विराट कोहली के नाम रहा रिकॉर्ड्स वाला दिन

न्यूजीलैंड से सीरीज हारा भारत, लेकिन विराट कोहली के नाम रहा रिकॉर्ड्स वाला दिन

न्यूजीलैंड से सीरीज हार के बीच विराट कोहली ने वनडे में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन और NZ के खिलाफ 7 शतक लगाए।

Jan 19, 2026