न्यूजीलैंड से सीरीज हारा भारत, लेकिन विराट कोहली के नाम रहा रिकॉर्ड्स वाला दिन

न्यूजीलैंड से सीरीज हारा भारत, लेकिन विराट कोहली के नाम रहा रिकॉर्ड्स वाला दिन

न्यूजीलैंड से सीरीज हार के बीच विराट कोहली ने वनडे में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन और NZ के खिलाफ 7 शतक लगाए।

By : स्वदेश डेस्क
न्यूजीलैंड से सीरीज हारा भारत, लेकिन विराट कोहली के नाम रहा रिकॉर्ड्स वाला दिन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में न्यूजीलैंड ने इतिहास रचते हुए तीसरा मैच जीतते हुए 37 साल बाद सीरीज अपने नाम कर ली है। हालांकि टीम इंडिया भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हार गई हो, लेकिन इंदौर का तीसरा मुकाबला विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया। हार के बीच कोहली ने ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड तोड़े, जिन्होंने मैच के नतीजे से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। तीन मैचों की सीरीज को कीवी टीम ने 2–1 से अपने नाम किया। होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया। खास बात यह रही कि यह इस मैदान पर भारत की पहली वनडे हार भी बनी।

रन चेज में लड़खड़ाई टीम इंडिया

338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई था। हालांकि स्कोर का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार शतक जरूर लगाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 337 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 137 और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रन की बेहतरीन पारियां खेलीं।

हार के बीच चमके विराट

रविवार का दिन विराट कोहली के लिए खास रहा। भले ही उनकी पारी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकी, लेकिन रिकॉर्ड बुक में उनका नाम कई बार दर्ज हो गया-


1. वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पोजिशन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 12,676 रन बनाकर रिकी पोंटिंग (12,662 रन) को पीछे छोड़ दिया।

2. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपना 7वां शतक जड़ा। सिर्फ 36 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग के 6-6 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

3. तीनों फॉर्मेट मिलाकर भी नंबर-1

टेस्ट, वनडे और टी-20 को मिलाकर भी विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने जैक कैलिस के 9 शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

4. कोहली के करियर के बड़े आंकड़े

यह कोहली का वनडे करियर का 54वां, इंटरनेशनल क्रिकेट का 85वां और भारत में खेलते हुए 41वां शतक रहा। इसके साथ ही वे दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने पांच अलग-अलग टीमों के खिलाफ 7 या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं।

5.न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

कोहली ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 शतक पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह कारनामा महज 36 पारियों में किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिनके खाते में 6-6 शतक थे।

कोहली का शतक रिकॉर्ड और मजबूत

इसके साथ ही कोहली दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम 5 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 7 या उससे ज्यादा शतक दर्ज हैं।

कोहली के शतक रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ: 10

वेस्टइंडीज के खिलाफ: 9

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ: 8

साउथ अफ्रीका के खिलाफ:7

संबंधित सामग्री

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
Virat Kohli Record: विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड; वेस्टइंडीज सीरीज में सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

Virat Kohli Record: विराट कोहली के निशाने पर 10 बड़े रिकॉर्ड; वेस्टइंडीज सीरीज में सचिन के रिकॉर्ड पर नजर

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 10 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। जिनमें सचिन तेंदुलकर के चार रिकॉर्ड भी शामिल हैं। जानिए वह रिकॉर्ड कौन से हैं।

Sep 21, 2026
विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, 35 के बाद IPL में तीसरी बार किया ये कमाल

विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, 35 के बाद IPL में तीसरी बार किया ये कमाल

विराट कोहली ने IPL 2026 में 500 रन पूरे करते हुए 35 साल के बाद सबसे ज्यादा बार यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।

May 17, 2026
IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में चमके वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-A टीम में मिली जगह

IPL में शानदार प्रदर्शन का इनाम वैभव सूर्यवंशी को मिला है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है।

May 14, 2026