जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में विकेटों का 100 लगाने वाले पहले भारतीय, विश्व मे

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में विकेटों का 100 लगाने वाले पहले भारतीय, विश्व में कौन सा नंबर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खलते हुए टीम इंडिया के स्टार बॉलर जमप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। ब्रेविस को आउट करते ही T-20 फॉर्मेट में उनके 100 विकेट पूरे हो गए।

By : स्वदेश डेस्क
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में विकेटों का 100 लगाने वाले पहले भारतीय, विश्व में कौन सा नंबर

नई दिल्लीः भारत की भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 9 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के साथ खेले टी-20 मुकाबले में अनोखा कारनामा किया। इस दौरान ही उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की। वे तीनों फॉर्मेट (ODI, Test, T-20) में कम से कम 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर बन गए हैं।

वनडे मैच में आराम कर रहे बुमराह ने टी-20 मैच खेलते ही धमाकेदार अंदाज के साथ इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने एक विकेट और लेकर टी-20 में विकटों के आंकड़े को 101 तक पहुंचा दिया है। उनके नाम 81 मैच की 78 पारी में 101 विकेट हो गए हैं।

ब्रेविस बने उनके 100वें शिकार

साउथ अफ्रीका के साथ टी-20 मैच खेलने से पहले जसप्रीत बुमराह 100 विकेट के जादुई आंकड़े से महज 1 विकेट दूर थे। जैसे ही उन्होंने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर ब्रेविस का विकेट लिया, टी20 में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। हालांकि टी20 में 100 विकेट लेने वाले वह दूसरे गेंदबाज है। इसके पहले यह कारनामा भारत के लिए अर्शदीप कर पाए हैं।

तीनों फॉर्मेट में विकेट लेने वाले 5वें बल्लेबाज

टी20 मैचों में 100 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है। वह विश्व के 5वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20, वनडे और टेस्ट में बॉलिंग करते हुए 100 से अधिक विकेट लिए हैं। बता दें कि वह टेस्ट और वनडे में पहले ही 100 से अधिक विकेट ले चुके हैं।

तीनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

टिम साउथी (न्यूजीलैंड)

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान)

जसप्रीत बुमराह (भारत)

100वें विकेट की गेंद पर मचा था बवाल

जिस गेंद पर बुमराह ने अपना 100वां विकेट लिया था उसको लेकर मैदान में बहस भी हुई थी। कई लोगों को लगा थी कि बुमराह की गेंद नो-बॉल थी। ऑन फील्ड अंपायरों ने चेक कराया, लेकिन थर्ड अंपायर ने फैसला दिया कि बुमराह का पैर क्रीज पर था। इसलिए डिलीवरी वैलिड है।

भारत ने जीता पहला टी20 मुकाबला

टी20 मैचों में भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा है। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। इसमें हार्दिक पांड्या का अहम रोल था। उन्होंने 28 गेंदों में ताबड़तोड़ बैटिंग करते 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59 रन बना दिए। वहीं, टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 74 रन पर ही सिमट गई।

संबंधित सामग्री

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम घोषित, गिल और अय्यर कप्तान, शमी फिर बाहर

पांच वनडे और दो टेस्ट के लिए चयन हो गया है। जानिए किसे कप्तानी मिली, कौन बाहर रहा, बुमराह वनडे से क्यों दूर हैं और फिटनेस जांच किन खिलाड़ियों की होगी।<br/>

Oct 16, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026
Asian Games: श्रीलंका को हराने के बाद एशियन गेम्स में भारत बनाम पाकिस्तान; 3 अक्टूबर को गोल्ड की जंग

Asian Games: श्रीलंका को हराने के बाद एशियन गेम्स में भारत बनाम पाकिस्तान; 3 अक्टूबर को गोल्ड की जंग

श्रीलंका को 124 रन से हराकर भारत एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी। अब 3 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीतने के लिए दोनों टीमें भिडेंगी।

Oct 01, 2026
Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

Ranji Cricket News: न्यूजीलैंड से पहले सीनियर को रणजी की परीक्षा! गिल, राहुल और बुमराह को बहाना होगा पसीना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी के मैदान में उतरना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह को इशारा किया है।

Sep 30, 2026
INDvsAFG: भारत ने 9 ओवर में अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराए, बुमराह-अर्शदीप का कहर

INDvsAFG: भारत ने 9 ओवर में अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराए, बुमराह-अर्शदीप का कहर

दिल्ली में भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान के 9 ओवर में 5 विकेट गिरा दिए। बुमराह, अर्शदीप, अक्षर और वरुण ने विकेट चटकाए। मैच से पहले पहली बार वंदे मातरमम गाया गया।

Sep 13, 2026