IND vs NZ के पहले T20 सीरीज से पहले कीवी स्क्वॉड में बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

IND vs NZ के पहले T20 सीरीज से पहले कीवी स्क्वॉड में बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

IND vs NZ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका लगा है। माइकल ब्रेसवेल चोटिल, 24 साल के क्लार्क की एंट्री हुई।

By : स्वदेश डेस्क
IND vs NZ के पहले T20 सीरीज से पहले कीवी स्क्वॉड में बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट को स्क्वॉड में अचानक बदलाव करना पड़ा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी से हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस सीरीज को दोनों टीमों के लिए ड्रेस रिहर्सल के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड टीम की रणनीति को झटका लगा है।

माइकल ब्रेसवेल की चोट ने बढ़ाई चिंता

माइकल ब्रेसवेल को इंदौर में खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। उन्हें लेफ्ट काफ स्ट्रेन की शिकायत है। चोट की वजह से वे उस मैच में मैदान पर नहीं उतर पाए थे और अब पहले टी20 मैच में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

24 साल के क्रिस्टियन क्लार्क की हुई एंट्री

ब्रेसवेल की चोट के बाद न्यूजीलैंड ने 24 साल के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को टी20 स्क्वॉड में शामिल किया है। क्लार्क को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था, जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। वनडे सीरीज में क्लार्क ने 3 मैचों में 7 विकेट झटके थे और रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी खासा परेशान किया था। इसी शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें अब टी20 सीरीज में मिला है।

एडम मिल्ने भी पहले मैचों से बाहर

न्यूजीलैंड के लिए परेशानी यहीं खत्म नहीं होती। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने भी लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। टीम मैनेजमेंट के मुताबिक, ब्रेसवेल और मिल्ने दोनों ही कम से कम पहले तीन टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है। ऐसे में दो अहम खिलाड़ियों का चोटिल होना न्यूजीलैंड के लिए चिंता का विषय बन गया है। टीम चाहेगी कि दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं, हालांकि उनका खेलना चोट की गंभीरता पर निर्भर करेगा।

टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क (पहले तीन मैच), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्केस, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवोन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन और ईश सोढ़ी इस टीम में शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

5th T20 Result: साइफर्ट के 93 रन के आगे बेबस भारत, हैमिल्टन में 7 विकेट से हारा पर सीरीज 3-2 से अपने नाम की

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। टिम साईफर्ट ने 50 गेंदों में 93 रन ठोके, फिर भी टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

Nov 01, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026