India vs England T20 Semi Final

सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड भिड़ंत तय, सैमसन के तूफानी 97 रन से वेस्टइंडीज ढेर

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से मुकाबला होगा। सैमसन के नाबाद 97 रन मैच का टर्निंग पॉइंट रहे।

By : Admin
सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड भिड़ंत तय, सैमसन के तूफानी 97 रन से वेस्टइंडीज ढेर

cricket News

कोलकाताः भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने अंतिम-4 का टिकट पक्का किया। अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से बड़ा मुकाबला होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाकर जीत की कहानी लिख दी। अंत तक डटे रहे, और एक छोर संभाले रखा।

विंडीज का 195 का चुनौतीपूर्ण स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 गेंदों पर 68 रन की साझेदारी की। 15 ओवर पर 125 पर खड़ी कैरेबियाई टीम ने आखिरी के पांच ओवर में 70 रन ठोक दिए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 35 गेंदों पर नाबाद 76 रन जोड़कर मैच का रुख बदलने की कोशिश की।

आखिरी ओवरों में खराब गेंदबाजी

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए और बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम लगाई। लेकिन डेथ ओवरों में गेंदबाज़ी महंगी साबित हुई। भारत के बॉलर रन रोकने में नाकाम नजर आए।

भारत की डगमगाती शुरुआत

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर लौट गए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन की तेज पारी खेली, कप्तान सूर्यकुमार यादव 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। उस वक्त लगा कि मैच फिसल सकता है।

सैमसन की ठोस पारी ने दिलाई जीत

लेकिन संजू सैमसन ने संयम नहीं छोड़ा। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ 35 गेंदों पर 58 रन की अहम साझेदारी की।  इसके बाद तिलक वर्मा के साथ 42, हार्दिक पंड्या के साथ 38 और शिवम दुबे के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी कर भारत को जीत तक पहुंचाया। 

रोमारियो शेफर्ड की दूसरी गेंद पर लगाया गया उनका चौका जीत की मुहर बन गया। 97 रन पर नाबाद लौटे सैमसन, और पूरे स्टेडियम ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

अब इंग्लैंड से टक्कर

भारत अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगा। नॉकआउट मुकाबलों का दबाव अलग होता है, लेकिन टीम का आत्मविश्वास चरम पर है।

साउथ अफ्रीका भी सेमीफाइनल में, जिम्बाब्वे पर जीत

दूसरी ओर शाम को खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन की अहम पारी खेली। हालांकि सिकंदर रजा ने 73 रन बनाए और 3 विकेट भी झटके, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में नंबर-1 पर रहते हुए फिनिश किया है और 4 मार्च को कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला सेमीफाइनल खेलेगा।

संबंधित सामग्री

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड से टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, 260 रन का पीछा करते हुए 87 रन से हारी टीम

ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। यह कीवियों के खिलाफ टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़ा और जैकब डफी ने 4 विकेट लिए।<br/>

Oct 30, 2026
INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

Shafali Verma penalti: शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, गुस्से में गेंद जमीन पर फेंकने पर फटकार और डिमेरिट पॉइंट

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा पर आईसीसी ने कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए कार्रवाई की है। उन्हें फटकार मिली और एख डिमेरिट पॉइंट जुड़ा। मंगलवार को तीसरे मुकाबले में इतिहास रच सकती हैं।

Oct 20, 2026
BCCI Chief Selector: ओझा के हाथ में अब टीम इंडिया की कमान; अगरकर के बाद BCCI ने चुना नया चीफ सिलेक्टर

BCCI Chief Selector: ओझा के हाथ में अब टीम इंडिया की कमान; अगरकर के बाद BCCI ने चुना नया चीफ सिलेक्टर

पूर्व स्पिनन प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बने हैं। रमेश पवार भी पुरुष चयन समिति में शामिल हुए हैं। अगरकर का कार्यकाल 4अक्टूबर को खत्म हुआ था।

Oct 19, 2026