नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-23 स्थिति समरसता स्थल में आज यानी 29 नवंबर को सुबह 11:30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली प्रांत के तत्वावधान में 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का उदबोधन होगा।
वहीं, उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जगदीश सिंह खेहर मुख्य अतिथि होंगे।
1.60 लाख से ज्यादा लोगों के आने का अनुमान
कार्यक्रम में 1.60 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं। साथ ही लोगों के एकजुट होने के चलते रोहणी इलाके में आज खास चहल पहल रहने की उम्मीद है।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य
संघ के मुताबिक आयोजन का मूल भाव राष्ट्र के प्रति समर्पण है। इसके सात ही समाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक एकजुटता और नागरिकों में राष्ट्रीय कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना है।