विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड! क्या कहते हैं आंकड़े

विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड! क्या कहते हैं आंकड़े

विराट कोहली क्या सचिन के 100 शतकों के करीब पहुंच सकते हैं? आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म के आधार पर जानिए पूरा गणित।

By : स्वदेश डेस्क
विराट कोहली तोड़ पाएंगे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड! क्या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्लीः रविवार को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए वनडे मैच में भारत ने साल 2026 की पहली जीत दर्ज की है। इस रोमांचक मैच में भारत ने 4 विकेट से मैच जीता। वहीं, विराट कोहली ने एक बार फिर बल्ले से कमाल कर दिया। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन शतक से चूक गए। उनको मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला। विराट की शानदार फॉर्म देखकर एक बार फिर क्रिकेट के सबसे बड़े सवाल के केंद्र में हैं। जो है- क्या वह सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

दरअसल, विराट कोहली इस समय क्रिकेट करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। 37 साल की उम्र में भी कोहली की फिटनेस, फोकस और रन बनाने की भूख वैसी ही है, बल्कि अब उनका खेल ज्यादा परिपक्व और असरदार नजर आता है। इसलिए उनके 100 शतक को लेकर सवाल उठ रहा है। तो आइए इस सवाल का जवाब भावनाओं से नहीं, बल्कि आंकड़ों की भाषा में तलाशते हैं।

विराट कोहली के शतकों के सफर की शुरूआत

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने साल 2008 में कदम रखा था। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 2009 में ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। इसके बाद 309 वनडे मैचों तक का उनका सफर साफ दिखाता है कि उनका करियर सीधा नहीं, बल्कि उतार-चढ़ाव के बावजूद लगातार ऊपर की ओर बढ़ता ग्राफ रहा है।

करियर के शुरुआती 100 मैचों में कोहली ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। पहले 50 मैचों में जहां 4 शतक आए। वहीं, अगले 50 मैचों में यह संख्या बढ़कर 10 हो गई। यानी हर 5 मैच में एक शतक लगाया।

101 से 200 मैचों के बीच कोहली अपने शिखर की ओर बढ़े। इस दौर में उन्होंने कुल 21 शतक जड़े, हालांकि दूसरे 50 मैचों में थोड़ी गिरावट भी दिखी।

201 से 300 मैचों के बीच कोहली के करियर में उतार-चढ़ाव साफ नजर आता है। 201 से 250 मैचों में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 11 शतक लगाए। लेकिन, 250 से 300 मैचों के बीच यह संख्या घटकर सिर्फ 4 रह गई। इसके बावजूद उनकी हालिया फॉर्म ने सारी पुरानी गणनाओं को पलट दिया है।

9 मैचों में पलटा गणित

विराट कोहली ने 301 से 309 मैचों के बीच सिर्फ 9 मैचों में 3 शतक जड़ दिए। यानी मौजूदा समय में वह लगभग हर तीसरे मैच में शतक बना रहे हैं। यही आंकड़ा उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आता है।

विश्वकप से पहले इतने वनडे खेल सकता है इंडिया

अब खेले जाने वाले मैचों के आंकड़ों की बात करें तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत करीब 18 वनडे मुकाबले खेल सकता है। अगर कोहली अपनी मौजूदा लय बनाए रखते हैं, तो इस दौरान उनके बल्ले से करीब 8 और शतक निकल सकते हैं। इससे वर्ल्ड कप से पहले उनके अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या लगभग 93 तक पहुंच सकती है।

फॉर्म का है पूरा खेल

हालांकि क्रिकेट सिर्फ गणित का खेल नहीं है। फॉर्म कभी भी बदल सकती है, लेकिन जिस निरंतरता और मानसिक मजबूती के साथ विराट कोहली खेल रहे हैं, उसने इस रिकॉर्ड को असंभव से संभव की श्रेणी में ला दिया है। फिलहाल, आंकड़े यही कहते हैं कि 100 शतकों का सपना अब सिर्फ कल्पना नहीं रहा।

संबंधित सामग्री

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

India Batting Order: भारत का वनडे बैटिंग ऑर्डर तय, टॉप 4 में गिल रोहित-कोहली और श्रेयस अय्यर, राहुल का बड़ा रोल

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बैटिंग ऑर्डर बताया। टॉप 4 तय हैं, पांचवें और छठे नंबर पर राहुल और अक्षर को हालात देखकर उतारा जाएगा।

Nov 03, 2026
Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Big Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनेगा इतिहास!कोहली रनों के महारिकॉर्ड से सिर्फ 12 रन दूर

Virat Kohli Run Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहल वनडे में विराट कोहली 12 रन बनाते ही नंबर 3 पोजिशन पर 13000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। जानें उनसे पहले किसका नाम है।

Nov 02, 2026
कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। जानिए अमेरिकी रॉक संगीत से भक्ति की दुनिया तक पहुंचने वाले कृष्ण दास की कहानी और नीम करोली बाबा से उनका जुड़ाव।

Oct 26, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026