पांचवें टेस्ट में ऐसा क्या हुआ कि सिराज को मैदान पर सबके सामने मांगनी पड़ी माफी? तस्वीर वायरल

पांचवें टेस्ट में ऐसा क्या हुआ कि सिराज को मैदान पर सबके सामने मांगनी पड़ी माफी? तस्वीर वायरल

By : Rashmi Dubey
पांचवें टेस्ट में ऐसा क्या हुआ कि सिराज को मैदान पर सबके सामने मांगनी पड़ी माफी? तस्वीर वायरल

Mohammed Siraj Catch Drop: ओवल टेस्ट के दौरान एक ऐसा समय आया, जिसने सभी फैंस का ध्यान खींच लिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज साथी खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा से लाइव मैदान पर माफी मांगते नजर आए। वजह थी एक आसान कैच छोड़ना, जो अगर लिया जाता तो भारत को चौथा विकेट जल्दी मिल सकता था। यह पल कैमरे में कैद हो गया। अब सिराज की वह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

मैदान पर ही सिराज ने मांगी माफी

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 35वें ओवर की है, जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हैरी ब्रूक ने बड़ा शॉट खेला। बाउंड्री पर खड़े मोहम्मद सिराज ने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन खुद को संभालते वक्त उनका पैर बाउंड्री से टकरा गया, जिससे ब्रूक नॉटआउट रह गए। उस वक्त ब्रूक 19 रन पर खेल रहे थे और बाद में उन्होंने अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

इस मौके पर प्रसिद्ध कृष्णा को पहले कैच मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सिराज के बाउंड्री टच करते ही उनकी मुस्कान मायूसी में बदल गई। इसके बाद सिराज खुद कृष्णा के पास पहुंचे, हाथ मिलाया और माफी मांगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पल कैमरे में कैद हो गया, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


भारत ने रखा चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

द ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। रिकॉर्ड की बात करें तो इस मैदान पर टेस्ट इतिहास में आज तक कोई भी टीम 300 से ज्यादा रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी है।

अब तक सबसे बड़ा सफल रन चेज साल 1902 में हुआ था, जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 263 रन बनाकर जीत हासिल की थी। ऐसे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने एक ऐसा टारगेट खड़ा किया है, जिसे हासिल करना इतिहास को बदलने जैसा होगा।

संबंधित सामग्री

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

INDvsNZ: अभिषेक वैभव ने 43 गेंद में ठोके 133 रन, भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदकर3-0 से जीती सीरीज

वेलिंगटन में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंद में शतक जड़ा। अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर सीरीज जीत ली।

Oct 27, 2026
ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

ICC Player Of The Month: गिल का प्लेयर ऑफ द मंथ में पांचवां खिताब, रोहित-कोहली कितने पीछे

आईसीसी ने सितंबर के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। यह उनका पांचवां खिताब है। किसी भी भारतीय पुरुष क्रिकेटर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महिला में शेफाली वर्मा को चुना गया है।

Oct 13, 2026
Asian Games: भारतीय क्रिकेट का सुनहरा मंगलवार; विमेंस टीम ने जीता गोल्ड, मेंस टीम की जापान पर रोमांचक जीत

Asian Games: भारतीय क्रिकेट का सुनहरा मंगलवार; विमेंस टीम ने जीता गोल्ड, मेंस टीम की जापान पर रोमांचक जीत

एशियन गेम्स में भारतीय विमेंस टीम ने श्रीलंका को हराकर लगातार दूसरा गोल्ड जीता, वहीं पुरुष टीम ने जापान को 2 रन से हराकर 200वीं टी-20 जीत दर्ज की।

Sep 22, 2026
IND vs NZ: नागपुर में पहला T20, जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा

IND vs NZ: नागपुर में पहला T20, जानिए भारत-न्यूजीलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी। पहला मैच शाम 7 बजे नागपुर में खेला जाएगा।

Jan 20, 2026