कांग्रेस में बड़े बदलाव की संभावना

चौधरी और पटवारी हटेंगे या फिर टूटेगी कांग्रेस 

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आहट, हरीश चौधरी और जीतू पटवारी को हटाने की मांग। दिग्विजय सिंह के इशारे पर कांग्रेस में फूट की आशंका गहराई।

By : स्वदेश डेस्क
चौधरी और पटवारी हटेंगे या फिर टूटेगी कांग्रेस 

मध्यप्रदेश कांग्रेस का घमासान दिल्ली में

अनुराग उपाध्याय

मध्यप्रदेश कांग्रेस का घमासान दिल्ली पहुंच गया है। बात अब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को हटाए जाने तक पहुंच गई है। कांग्रेस से जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि या तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर टूटेगी या फिर कांग्रेस में बड़ा बदलाव होगा। इस सबके पीछे पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सक्रिय बताए जा रहे हैं।

कमलनाथ सरकार गिरने के बाद से मध्यप्रदेश में कांग्रेस रसातल की ओर जा रही है। ऐसे में एक बार फिर कांग्रेस टूटन के कगार पर है। कांग्रेस के भीतर की खदबदाहट को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस को लेकर दिल्ली दरबार में कहा गया कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस का सत्यानाश करने पर तुले हैं।

कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र में हुई चूक और इस चुनाव में डमी उम्मीदवार खड़ा नहीं किए जाने को लेकर इन दोनों नेताओं को घेरा गया है। इस जोड़ी के प्रदर्शन को लेकर सात विधायकों ने भी हाईकमान से शिकायत की है।सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश की वस्तुस्थिति से अवगत कराया है और इन दोनों नेताओं को मध्यप्रदेश कांग्रेस के हित में पद से हटाने तक की सलाह दे दी है। सूत्रों का कहना है कि दिग्विजय सिंह की बातों को गंभीरता से सुना गया है।

एआईसीसी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इन कारणों से दिग्विजय सिंह ने पार्टी के कार्यक्रमों से कुछ दूरी भी बना ली है और अगर उनकी बात पर गौर नहीं किया गया तो वे कोई और कदम भी उठा सकते हैं। यह कदम क्या होगा, इस पर कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह खेमा चुप्पी साधे हुए हैं।इधर, राज्यसभा चुनाव से पहले से ही एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेस विधायक भाजपा के संपर्क में बताए जा रहे हैं। ये विधायक जीतू पटवारी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं। जीतू पटवारी भी इन विधायकों के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए और ये अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा के करीब पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ये विधायक मौका देखकर भाजपा के पाले में जा सकते हैं।

इस बार भी कांग्रेस के ही नेता कांग्रेस के दो फाड़ होने की पटकथा लिख रहे हैं। कमलनाथ सरकार के गिरने के समय भी पर्दे के पीछे कांग्रेस की टूटन की एक बड़ी वजह दिग्विजय सिंह को माना गया था और कमोबेश इस बार भी इशारे उन्हीं की तरफ जा रहे हैं।फिलहाल, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भी मध्यप्रदेश की ताजा गतिविधियों से अवगत करा दिया गया है। ऐसे में देखना होगा कि पहले कांग्रेस दो फाड़ होती है या फिर चौधरी और पटवारी हटाए जाते हैं। इस सबके बीच दिग्विजय सिंह की हर गतिविधि पर दिल्ली से नजर रखी जा रही है।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026