मोदी का फैसला विदेशी नहीं, जनता करेगी

विदेशी तय नहीं करेंगे कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे या हटेंगे

लेख में राहुल गांधी और कांग्रेस पर विदेशी समर्थन से मोदी विरोध, आपत्तिजनक बयानबाजी और वोट चोरी के नैरेटिव के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।

By : नरेंद्र कुमार
विदेशी तय नहीं करेंगे कि मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे या हटेंगे

अभी-अभी 14 नवंबर को कांग्रेस के हैदराबाद में आयोजित भारत सम्मेलन 2026 में इटली के एक नेता (जिन्हें अपनी सरकार के विरोध में बयान देने के कारण कई देशों ने अपने यहां आने पर प्रतिबंध लगा रखा है) ने मंच से 'वोट चोर, गद्दी छोड़' (Vote Thief, Leave the Seat) का नारा लगाया तो बिना सोचे-समझे राहुल गांधी ताली बजाते नजर आए। कांग्रेस यह क्यों भूल जाती है कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने या पद से हटाने के लिए विदेशी जनता वोट नहीं डालेगी, बल्कि देश की जनता ही अपने वोट से तय करेगी कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है या हटाना है। राहुल गांधी जितना भारत में रहकर देश और मोदी का विरोध करते हैं, उतना ही वे विदेश में भी करते हैं। हाल ही में कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक आयोजन में उन्होंने दोहराया कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।

सोशल मीडिया, खास तौर से फेसबुक पर ऐसी रील्स और वीडियो क्लिप की बाढ़ आई हुई है, जिनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अलग-अलग मौकों पर जहां एक ओर अपनी पार्टी के नेताओं में उत्साह का संचार करते नजर आते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को डराते-धमकाते हुए उन्हें पद से हटाने की बात करते दिखाई देते हैं।

विपक्ष का नेता, जो सरकार के समक्ष विपक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाला जिम्मेदार पदाधिकारी होता है, उससे इस तरह के स्वच्छंद व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती। भारतीय राजनीति के इतिहास में आज तक किसी अन्य विपक्ष के नेता को अशोभनीय शब्दावली में सरकार को घेरते हुए नहीं देखा गया, जैसा आज देखा जा रहा है। देश में आज तक अधिकांश समय कांग्रेस का शासन रहा और विपक्ष में ज्यादातर समय भाजपा के जनप्रतिनिधि रहे, लेकिन उस दौर में भी लोकसभा में किसी विपक्ष के नेता ने न तो देश की गरिमा गिराई और न ही प्रधानमंत्री के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई। लेकिन कांग्रेस के प्रतिनिधियों और खास तौर से राहुल गांधी जिस शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए सत्ता पक्ष को घेरते नजर आते हैं, वह सर्वथा आपत्तिजनक होती है। राहुल गांधी जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वैसी भाषा तो राजतंत्र में भी नहीं बोली जाती रही। केवल वही नहीं, बल्कि उनकी पार्टी के लोग भी अपनी हताशा में व्यक्तिगत स्तर पर देश के प्रधानमंत्री का अपमान करते हुए देखे जा सकते हैं।

आश्चर्य तो यह है कि पिछले तीन आम चुनावों में कांग्रेस ने अपने बयानों से खुद के पैरों पर जो कुल्हाड़ी मारी, उससे भी सबक नहीं लिया है। 2014 में जब कहा गया था कि मोदी कभी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, मोदी को यदि चाय बेचनी है तो कांग्रेस मुख्यालय में इसकी व्यवस्था की जा सकती है तथा 'मौत का सौदागर' जैसे जुमले प्रचार का हिस्सा बने थे, तब भाजपा को 543 सीटों में से 262 सीटों पर जीत मिली। इसी तरह 2019 में 'चौकीदार चोर है' के नैरेटिव से कांग्रेस को गंभीर नुकसान पहुंचा और भाजपा अपने दम पर 302 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता पर काबिज हुई। यह सही है कि 2024 में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा और वह 2019 की तुलना में घटकर मात्र 240 सीटों पर सिमट गई। इसके पीछे दो कारण थे। एक तो भाजपा का अति आत्मविश्वास और 'अबकी बार 400 पार' का नारा, तो वहीं विपक्ष लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ के नैरेटिव को प्रसारित करने में सफल हो गया था। जो भी हो, इसके बाद भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं पाए थे।

चुनाव में हार-जीत होना एक स्वाभाविक घटना है, लेकिन हार के बाद हारे हुए दलों और प्रतिनिधियों को हार के कारणों पर जो चिंतन-मनन करना चाहिए, उसका कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं में पूरी तरह अभाव है। यह जानते हुए भी कि तीनों बार विपक्ष अपनी गलतियों के कारण पिछड़ा है, वह 2019 के बाद से लगातार वोट चोरी का नैरेटिव बनाने की जुगत में है। वर्तमान में इस नैरेटिव को जोर-शोर से उठाने के पीछे एकमात्र कारण यह नजर आ रहा है कि विपक्ष को लग रहा है कि 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में उसके जीतने की संभावनाएं कम हैं। इसलिए वोट चोरी का नैरेटिव आत्मसम्मान बचाने में ढाल का काम करेगा।

विपक्ष, खास तौर से कांग्रेस, इतनी बेचैन है कि उसके नेता अपने वक्तव्यों में आपा खोते नजर आ रहे हैं। 25 अक्टूबर को बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव में वोट चोरी के मुद्दे पर बोल रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति, जो कांग्रेस का ही कार्यकर्ता था, ने बीच में ही कह दिया कि जिस तरह की विपक्ष की रणनीति है, उससे मोदी नहीं जाएंगे। इस पर खड़गे आपा खो बैठे और मंच पर चिल्लाते हुए दो-तीन बार बोल गए कि 'मोदी का बाप भी जाएगा'। वे भूल गए कि ऐसे अनेक अवसर रहे हैं, जब विपक्ष के नेताओं ने मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की और उसका नुकसान चुनाव में विपक्ष को उठाना पड़ा।

ऐसे ही एक वक्तव्य, 'मोदी का बाप भी जाएगा', ने सत्ता पक्ष को हमेशा की तरह बूस्टर डोज दे दिया और उसके कैंपेन का ट्रैक 2019 में 'मैं भी चौकीदार' की तरह इस बार 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' हो गया।

आज पूरे देश में अलग-अलग अंदाज में 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' का नारा गूंज रहा है। विचित्र बात तो यह है कि राहुल गांधी अपनी भावनाओं और मनोदशाओं को नियंत्रित नहीं कर पाते। वे भारत की विदेश नीति और सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विदेशी शक्तियों का साथ लेते देखे जाते हैं। पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि 2014 के बाद से ही कांग्रेस के नेता मोदी को हटाने के लिए विदेशियों से सहायता मांगते देखे जाते रहे हैं। पहली बार मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान से मोदी को हटाने की गुहार लगाई, तो राहुल गांधी विदेश की धरती पर भारत को बदनाम करने और विदेशी नेताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते देखे जाते रहे।

अभी-अभी 14 नवंबर को कांग्रेस के हैदराबाद में आयोजित भारत सम्मेलन 2026 में इटली के एक नेता (जिन्हें अपनी सरकार के विरोध में बयान देने के कारण कई देशों ने अपने यहां आने पर प्रतिबंध लगा रखा है) ने मंच से 'वोट चोर, गद्दी छोड़' (Vote Thief, Leave the Seat) का नारा लगाया, तो बिना सोचे-समझे राहुल गांधी ताली बजाते नजर आए। कांग्रेस यह क्यों भूल जाती है कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने या पद से हटाने के लिए विदेशी जनता वोट नहीं डालेगी, बल्कि देश की जनता ही अपने वोट से तय करेगी कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है या हटाना है।

राहुल गांधी जितना भारत में रहकर देश और मोदी का विरोध करते हैं, उतना ही वे विदेश में भी करते हैं। हाल ही में कोलंबिया विश्वविद्यालय के एक आयोजन में उन्होंने दोहराया कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।

देश की आर्थिक स्थिति डांवाडोल है और वह आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ी है, जो सरासर एक मनगढ़ंत निष्कर्ष है, जबकि दुनिया भर की आर्थिक एजेंसियों का दावा है कि भारत विश्व में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। राहुल गांधी पिछले दिनों सरकार पर आरोप लगाते देखे गए कि प्रधानमंत्री मोदी उनका फोन टैप कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास इस बात के ठोस प्रमाण हैं कि पीएम मोदी विदेशी ताकतों के नियंत्रण में हैं। इस बयान पर उनकी ही पार्टी के इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि मोदी ऐसा नहीं करते हैं। पीएम कोई पेचकस लेकर कंप्यूटर पर नहीं बैठते।

जो भी हो, राहुल लगातार सरकार, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरने में जितनी शक्ति लगा रहे हैं, वह उन्हीं पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। उनकी नासमझी का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि उन्होंने अपनी मां को अनजाने में ही तब शर्मसार कर दिया, जब वे सोनिया गांधी की किताब के लॉन्चिंग अवसर पर कह बैठे कि मेरी मां लंच और डिनर के समय पापा की गोद में बैठती थीं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है। इसके पहले भी वे सार्वजनिक स्थल पर प्रियंका का डीप किस लेकर अपना सम्मान खुद गिरा चुके हैं।

सच्चाई तो यह है कि राहुल गांधी की अपरिपक्वता कांग्रेस को भारी पड़ रही है, भले ही उनका यशगान करने वाले कुछ भी कहें।

डॉ. हरिकृष्ण बड़ोदिया

(लेखक समाजशास्त्र के सेवानिवृत्त प्राध्यापक हैं।)

संबंधित सामग्री

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

PM Modi News: फिक्की में पीएम मोदी का उद्योगपतियों से सवाल: टैक्स में छूट मिली, सैलरी और नौकरियां कितनी बढ़ाईं?

फिक्की के 100वें अधिवेशन में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों से पूछा कि टैक्स कटौती के बाद सैलरी और नौकरियां क्यों नहीं बढ़ीं। जानिए पूरा भाषण।<br/>

Nov 19, 2026
FICCI सम्मेलन में PM मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- सुबह-शाम गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता

FICCI सम्मेलन में PM मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- सुबह-शाम गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में पीएम मोदी ने राहुल गांधी के आर्थिक संकट वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने 7% विकास दर, रिकॉर्ड निर्यात और गरीबी में कमी का जिक्र किया।

Nov 19, 2026
'भारत अब बिल्कुल नया खेल खेल रहा है', GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने गिनाईं 13 साल की उपलब्धियां

'भारत अब बिल्कुल नया खेल खेल रहा है', GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने गिनाईं 13 साल की उपलब्धियां

GTA 6 की लॉन्चिंग के बीच पीएम मोदी ने 2013 और 2026 के भारत की तुलना की। अर्थव्यवस्था, गरीबी, सौर ऊर्जा, इंटरनेट और रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं।

Nov 19, 2026
परिसीमन पर मनोवैज्ञानिक राजनीति

परिसीमन पर मनोवैज्ञानिक राजनीति

मानसून सत्र तीन महीने बाद भी समाप्त नहीं हुआ है। सरकार परिसीमन विधेयक के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की रणनीति पर काम कर रही है, जिससे विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक दबाव बना है।

Nov 18, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026