राहुल गांधी पर गुरु प्रकाश का हमला

राहुल गांधी की ‘झूठ की दुकान’ एक्सपोज, कांग्रेस अपना अतीत भूल गई: गुरु प्रकाश पासवान

गुरु प्रकाश पासवान ने राहुल गांधी पर चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाने और तथ्यों को अनदेखा कर राजनीति करने का आरोप लगाया।

By : नरेंद्र कुमार
राहुल गांधी की ‘झूठ की दुकान’ एक्सपोज, कांग्रेस अपना अतीत भूल गई: गुरु प्रकाश पासवान

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस को घेरा, बोले- महिलाओं की अस्मिता राजनीति से ऊपर, अपराधी का कोई राजनीतिक रंग नहीं, कानून का इकबाल कायम रखना होगा

नई दिल्ली।

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना अतीत भूल गई है और राहुल गांधी की राजनीति तथ्यों के बजाय सुविधानुसार तर्क गढ़ने पर आधारित है। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और स्वायत्तता पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कांग्रेस के पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों का हवाला दिया।

वहीं, बिहार समेत कई राज्यों में महिलाओं के खिलाफ सामने आ रही घटनाओं पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की अस्मिता और सम्मान को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। अपराधी का कोई राजनीतिक या जातीय रंग नहीं होता। यदि अपराध करने वाला व्यक्ति भाजपा से जुड़ा है, तब भी उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कानून का इकबाल कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है।स्वदेश से विशेष बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार अनीता चौधरी के सवालों का जवाब देते हुए गुरु प्रकाश पासवान ने चुनाव आयोग, राहुल गांधी की राजनीति, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस अपना अतीत देखे

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर गुरु प्रकाश पासवान ने कांग्रेस को उसके पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों की याद दिलाई।उन्होंने कहा, “कांग्रेस अपना दिन भूल गई क्या? राहुल गांधी कन्वीनियंस ऑफ आर्गुमेंट की पॉलिटिक्स करते हैं।”गुरु प्रकाश ने शाह आयोग की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि आयोग ने तत्कालीन चुनाव आयुक्त नवीन चावला को लेकर गंभीर टिप्पणियां की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद कांग्रेस की सरकार ने नवीन चावला को चुनाव आयुक्त बनाया।उन्होंने कहा कि नवीन चावला के बारे में यह भी चर्चा रही थी कि वह स्वयं को इंदिरा गांधी का तीसरा सुपुत्र बताते थे।गुरु प्रकाश ने कहा कि राहुल गांधी को चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और स्वायत्तता को बार-बार कटघरे में खड़ा करने से बचना चाहिए। उनके मुताबिक, संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है।

राहुल गांधी की राजनीति पर तीखा हमला

राहुल गांधी के राजनीतिक बयानों पर हमला बोलते हुए गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि उनके राजनीतिक दावों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के सपनों का महल न केवल टूट चुका है, बल्कि अब उसका निर्माण भी बंद हो गया है। अमर्यादित भाषा और वक्तव्य की सभी सीमाएं राहुल गांधी पार कर चुके हैं।”गुरु प्रकाश ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर भी कई बार शर्मनाक भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस तरह की बयानबाजी पर आत्मावलोकन करना चाहिए।उन्होंने कहा, “राहुल गांधी पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं। उनकी झूठ की दुकान का भांडा पूरी तरह फूट चुका है।”गुरु प्रकाश ने राहुल गांधी से युवाओं को बरगलाने के बजाय सकारात्मक राजनीति करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की राजनीति को नकार चुकी है।

चुनावी जीत-हार पर दोहरे मापदंड का आरोप

गुरु प्रकाश पासवान ने राहुल गांधी की चुनावी राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी परिणामों को लेकर कांग्रेस का नजरिया सुविधानुसार बदलता दिखाई देता है।उन्होंने सवाल किया कि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत को जायज मानने वाले राहुल गांधी बांकीपुर में भाजपा की हार को किस आधार पर देखते हैं।उनके मुताबिक, चुनावी परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों का रवैया एक जैसा होना चाहिए और हार-जीत को अपनी सुविधा के अनुसार नहीं देखना चाहिए।बिहार की घटनाओं ने झकझोरा, महिलाओं की सुरक्षा पर राजनीति नहीं होबातचीत के दौरान महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए अनीता चौधरी ने बिहार में महिलाओं और छात्राओं से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने सवाल किया कि महिला सुरक्षा, महिला अस्मिता और महिला अधिकारों को प्रमुख एजेंडे में रखने वाली भाजपा के लिए ऐसी घटनाएं किस तरह की चुनौती पेश करती हैं।इस पर गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि बिहार में सामने आई घटनाओं ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी विचलित और शर्मसार किया है।उन्होंने कहा, “इन घटनाओं ने हर बिहारी की आत्मा को झकझोरने का काम किया है। यह अत्यंत दुखद, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।”गुरु प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा कोई भी विषय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा नहीं बनना चाहिए। ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

सरकार ने की त्वरित कार्रवाई, कानून का इकबाल जरूरी

बिहार में महिलाओं से जुड़ी घटनाओं पर सरकार की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए गुरु प्रकाश ने कहा कि जैसे ही मामले सरकार के संज्ञान में आए, आरोपितों को पकड़ने की कार्रवाई की गई।समस्तीपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के संज्ञान में मामला आते ही आरोपित लड़कों को पकड़ा गया।उन्होंने कहा कि मनचले, मनबढ़ू और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कानून का इकबाल और रूल ऑफ लॉ कायम रखना जरूरी है।बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह छठी माई, मां जानकी, वैशाली, आम्रपाली और उभय भारती की भूमि है। ऐसे प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं समाज को भीतर तक झकझोर देती हैं।

भाजपा से जुड़ाव हो तो भी अपराधी पर कार्रवाई हो

बातचीत में समस्तीपुर, जमुई और पटना में महिलाओं और छात्राओं से जुड़ी घटनाओं के संदर्भ में राजनीतिक कनेक्शन के आरोपों पर भी सवाल उठाया गया।हमने पूछा कि जब कुछ मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की चर्चा होती है, तो क्या पार्टी की जिम्मेदारी नहीं बनती कि वह ऐसे मामलों में स्पष्ट रुख अपनाए।इस पर गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि किसी भी अपराध को राजनीतिक या जातीय रंग देना उचित नहीं है।उन्होंने कहा, “अपराधी का कोई राजनीतिक रंग नहीं होता। यदि अपराध करने वाला व्यक्ति भाजपा से जुड़ा भी है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”गुरु प्रकाश ने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति, धर्म या राजनीतिक दल के आधार पर घटना को पेश करना भ्रामक सूचना फैलाने जैसा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे उसका संबंध किसी भी राजनीतिक दल से हो।

महिलाओं की अस्मिता को ‘राजनीति’ से जोड़ना उचित नहीं

राहुल गांधी की ओर से महिला सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र और भाजपा शासित राज्यों को घेरने के सवाल पर गुरु प्रकाश ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप या ‘राजनीति’ का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यह तर्क देना उचित नहीं है कि किसी दूसरी सरकार के समय भी ऐसी घटना हुई थी, इसलिए मौजूदा घटना पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।गुरु प्रकाश ने कहा कि महिलाओं और मातृशक्ति के सम्मान का विषय राजनीतिक बहस से ऊपर होना चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आदिवासी महिला के पहुंचने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

दूसरे राज्यों की घटनाओं पर भी उठे सवाल

बातचीत में महिला सुरक्षा का मुद्दा बिहार तक सीमित नहीं रखा गया। ओडिशा, दिल्ली, झारखंड और मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ सामने आई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सवाल किया गया कि क्या राज्यों में कानून-व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सतर्कता बरती जा रही है।इस पर गुरु प्रकाश ने कहा कि कानून-व्यवस्था सरकार की प्रतिबद्धता का विषय है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि एक-दो घटनाओं के आधार पर पूरे देश की स्थिति को लेकर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।उनके मुताबिक, महिला सुरक्षा और अपराध से जुड़े मुद्दों पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए।

निर्भया कांड के बाद कानून मजबूत हुए, अमल जरूरी

गुरु प्रकाश पासवान ने निर्भया कांड के बाद किए गए कानूनी बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनों को मजबूत किया गया है।उन्होंने कहा कि कानून और जांच एजेंसियां तभी प्रभावी साबित होंगी, जब सरकार उनके माध्यम से कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।उनके मुताबिक, हर घटना की संवेदनशीलता के साथ जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि अपराध के पीछे कौन लोग हैं तथा किस तरह की मानसिकता काम कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार की तैयारियां हमेशा पर्याप्त होनी चाहिए और अपराधियों के मन में कानून का डर बना रहना चाहिए।कानून का भय नहीं, इकबाल कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिसमें कानून का इकबाल कायम रहे और अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को उसके राजनीतिक या सामाजिक प्रभाव के आधार पर राहत न मिले।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

जम्मू-कश्मीर के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने समर्थकों की सभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ने का एलान किया। जानिए इस्तीफे के दौरान उन्होंने क्या कहा।

Nov 03, 2026
'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026