घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आपको अपने घर पर पड़ी हुई कुछ चीजों को जरूर लगाना चाहिए l

By : Swadesh Editor
घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: अगर आप बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो नेचुरल ग्लो देते हैं l 

आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा दमकता रहे, लेकिन धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और गलत खानपान की वजह से स्किन जल्दी डल और बेजान लगने लगती है। ऐसे में हम तरह-तरह के फेसवॉश, सीरम और क्रीम आज़माते हैं लेकिन ज़्यादातर का असर सिर्फ कुछ समय तक ही रहता है। जबकि हमारे घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जो स्किन को अंदर से हेल्दी बना सकती हैं l

एलोवेरा

अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा है तो समझिए आप काफी लकी हैं। इसकी जेल को सीधे चेहरे पर लगाने से स्किन मॉइस्चराइज भी होती है और पिंपल्स भी कम होते हैं। एलोवेरा में ठंडक देने वाला असर होता है जो सनबर्न, जलन और इरिटेशन को भी शांत करता है। रात में सोने से पहले इसका जेल लगाएं, या चाहें तो इसमें हल्दी या शहद मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं।

गुलाब जल 

गुलाब जल को चेहरे पर स्प्रे करने से एक फ्रेशनेस महसूस होती है। ये स्किन को हाइड्रेट करता है और टोनिंग का काम करता है। सूरज की किरणों से जो नुकसान होता है, या स्किन पर झुर्रियों के शुरुआती लक्षण, उन सबको कम करने में गुलाब जल मददगार हो सकता है। आप इसे कॉटन से हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं या दिन में दो बार स्प्रे करें।

नारियल तेल 

अगर आपकी स्किन बहुत ज़्यादा रूखी है तो नारियल तेल आपका बेस्ट फ्रेंड बन सकता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन से बचाते हैं। सोने से पहले हल्की मात्रा में तेल लेकर चेहरे पर मालिश करें, लेकिन ध्यान रखें ऑयली स्किन वालों को इसका सीमित इस्तेमाल करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

गर्मी में त्वचा का रखें खास ध्यान, केवल बाहरी देखभाल नहीं है काफी

गर्मी में त्वचा का रखें खास ध्यान, केवल बाहरी देखभाल नहीं है काफी

गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन, सनस्क्रीन और सही आहार बेहद जरूरी है। जानें एक्सपर्ट्स के आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स। swadesh news

Apr 24, 2026
हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत, तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत, तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

सावन के महीने में महिलाएं सुख-शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। व्रत के मौके पर महिलाएं झूला झूलती है और संजती संवरती है।

Jul 26, 2025
स्किन के लिए फायदेमंद है आम, धूप और पिंपल्स दोनों से मिलेगा निजात

स्किन के लिए फायदेमंद है आम, धूप और पिंपल्स दोनों से मिलेगा निजात

Skin Care Tips: गर्मियों में आम हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है l

Jul 22, 2025
बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

Skin Care Tips: अपनी डाइट में कुछ फल शामिल करके आप चमकती त्वचा पा सकते हैं l

Jul 19, 2025
घर पर बनाएं बेहतरीन शीट मास्क, चमकदार बनेगी त्वचा

घर पर बनाएं बेहतरीन शीट मास्क, चमकदार बनेगी त्वचा

Skin Care Tips: आप घर पर नेचुरल शीट मास्क बना सकते हैं जो काफी चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है l

Jul 18, 2025