स्किन के लिए फायदेमंद है आम, धूप और पिंपल्स दोनों से मिलेगा निजात

स्किन के लिए फायदेमंद है आम, धूप और पिंपल्स दोनों से मिलेगा निजात

Skin Care Tips: गर्मियों में आम हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है l

By : Swadesh Editor
स्किन के लिए फायदेमंद है आम, धूप और पिंपल्स दोनों से मिलेगा निजात

Skin Care Tips: गर्मियों की शुरुआत होते ही सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर स्किन को डल, बेजान और दाग-धब्बों से भर देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मौसम का राजा आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि स्किन केयर में भी कमाल का है।

आम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट्स सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को होने वाले नुकसान को कम करते हैं। जब हम धूप में निकलते हैं तो स्किन पर टैनिंग, जलन और रैशेज जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से आम का सेवन करते हैं तो ये आपकी स्किन सेल्स में ऑक्सीजन के स्तर को बैलेंस करता है और सन डैमेज को घटाने में मदद करता है।

दाग- धब्बों और पिंपल्स से मिलती है राहत

आम चेहरे के दाग-धब्बों और एक्ने यानी पिंपल्स से भी राहत दिला सकता है। आम में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है, जो स्किन को साफ और चमकदार बनाए रखने में सहायक है। विटामिन ए की कमी से स्किन में केराटिन नाम का एक खास प्रोटीन कम बनने लगता है। इसके कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आम खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये आपके चेहरे को भी चमकदार और साफ बनाए रखने में मदद करता है।

अगर आप पिंपल्स या दाग-धब्बों से परेशान हैं तो आम को डाइट में शामिल करें। साथ ही चाहें तो आम के गूदे को हल्दी या शहद के साथ मिलाकर फेस मास्क की तरह इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये उपाय नेचुरल हैं और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की तरह साइड इफेक्ट्स नहीं देते।

संबंधित सामग्री

गर्मी में त्वचा का रखें खास ध्यान, केवल बाहरी देखभाल नहीं है काफी

गर्मी में त्वचा का रखें खास ध्यान, केवल बाहरी देखभाल नहीं है काफी

गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन, सनस्क्रीन और सही आहार बेहद जरूरी है। जानें एक्सपर्ट्स के आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स। swadesh news

Apr 24, 2026
घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आपको अपने घर पर पड़ी हुई कुछ चीजों को जरूर लगाना चाहिए l

Jul 27, 2025
हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत, तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत, तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

सावन के महीने में महिलाएं सुख-शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। व्रत के मौके पर महिलाएं झूला झूलती है और संजती संवरती है।

Jul 26, 2025
बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

Skin Care Tips: अपनी डाइट में कुछ फल शामिल करके आप चमकती त्वचा पा सकते हैं l

Jul 19, 2025
घर पर बनाएं बेहतरीन शीट मास्क, चमकदार बनेगी त्वचा

घर पर बनाएं बेहतरीन शीट मास्क, चमकदार बनेगी त्वचा

Skin Care Tips: आप घर पर नेचुरल शीट मास्क बना सकते हैं जो काफी चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है l

Jul 18, 2025