घर पर बनाएं बेहतरीन शीट मास्क, चमकदार बनेगी त्वचा

घर पर बनाएं बेहतरीन शीट मास्क, चमकदार बनेगी त्वचा

Skin Care Tips: आप घर पर नेचुरल शीट मास्क बना सकते हैं जो काफी चेहरे के लिए काफी अच्छा होता है l

By : Swadesh Editor
घर पर बनाएं बेहतरीन शीट मास्क, चमकदार बनेगी त्वचा

Skin Care Tips: धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से हमारी स्किन पर कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं जैसे रूखापन, दाग-धब्बे, थकावट और नमी की कमी। ऐसे में बाजार में मिलने वाले शीट मास्क की जगह आप घर पर बनाएं हुए शीट मास्क को लगा सकते हैं l इसे बनाना भी बहुत आसान है l

राइस वॉटर शीट मास्क

चावल का पानी स्किन के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। यह त्वचा को ब्राइट और ग्लोइंग बनाता है। इसके लिए आधा कप चावल को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर अलग कर लें। अब एक मलमल का कपड़ा इस पानी में भिगोकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसे अपने साफ चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद निकालें। स्किन को हल्के हाथों से मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

एलोवेरा-तरबूज शीट मास्क

एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करता है और तरबूज उसका ठंडक और फ्रेशनेस बढ़ाता है। सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल निकालें और उसमें थोड़ा तरबूज का जूस मिलाएं। इस मिश्रण में मलमल का कपड़ा डुबोकर फ्रिज में ठंडा करें और फिर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। इससे स्किन को ठंडक मिलेगी और थकान दूर होगी।

खीरे और गुलाबजल से शीट मास्क

खीरा और गुलाबजल दोनों ही स्किन को हाइड्रेट और रिफ्रेश करने के लिए जाने जाते हैं। खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें, उसमें गुलाबजल मिलाएं और फिर कपड़ा भिगोकर फ्रिज में रखें। ठंडा होने पर इसे चेहरे पर लगाएं। यह मास्क स्किन को तुरंत तरोताज़ा बना देता है।

संबंधित सामग्री

गर्मी में त्वचा का रखें खास ध्यान, केवल बाहरी देखभाल नहीं है काफी

गर्मी में त्वचा का रखें खास ध्यान, केवल बाहरी देखभाल नहीं है काफी

गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन, सनस्क्रीन और सही आहार बेहद जरूरी है। जानें एक्सपर्ट्स के आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स। swadesh news

Apr 24, 2026
घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

घर की इन 3 चीजों को चेहरे पर लगाने से मिलेगा ग्लो, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आपको अपने घर पर पड़ी हुई कुछ चीजों को जरूर लगाना चाहिए l

Jul 27, 2025
हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत, तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

हरियाली तीज से पहले दिखना है खूबसूरत, तो ऐसे तैयार करें फेसपैक

सावन के महीने में महिलाएं सुख-शांति और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। व्रत के मौके पर महिलाएं झूला झूलती है और संजती संवरती है।

Jul 26, 2025
स्किन के लिए फायदेमंद है आम, धूप और पिंपल्स दोनों से मिलेगा निजात

स्किन के लिए फायदेमंद है आम, धूप और पिंपल्स दोनों से मिलेगा निजात

Skin Care Tips: गर्मियों में आम हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है l

Jul 22, 2025
बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाएं दमकती त्वचा, बस डाइट में शामिल करें ये फल

Skin Care Tips: अपनी डाइट में कुछ फल शामिल करके आप चमकती त्वचा पा सकते हैं l

Jul 19, 2025