EPFO ने बदला UAN से जुड़ा पूरा सिस्टम

EPFO ने बदले नियम: अब UMANG ऐप से ही होगा UAN एक्टिवेशन और नया नंबर जारी

EPFO ने UAN एक्टिवेशन और नया UAN जारी करने की सुविधा वेबसाइट से हटाकर UMANG ऐप पर कर दी है। जानिए नई प्रक्रिया, फेस ऑथेंटिकेशन और अन्य बड़े बदलाव।

By : स्वदेश डेस्क
EPFO ने बदले नियम: अब UMANG ऐप से ही होगा UAN एक्टिवेशन और नया नंबर जारी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने यूनिफाइड मेंबर पोर्टल के बड़े सॉफ्टवेयर और डेटाबेस अपग्रेड के बाद सदस्य सेवाओं में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिवेशन और नया UAN जनरेट करने की सुविधा EPFO पोर्टल पर उपलब्ध नहीं होगी। ये दोनों सेवाएं अब केवल UMANG (उमंग) ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध रहेंगी। EPFO के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित, तेज और पारदर्शी बनाना है।

UAN से जुड़े ये 5 बड़े बदलाव

अपग्रेड के बाद EPFO ने कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं

  • EPFO पोर्टल से अब UAN एक्टिवेशन की सुविधा समाप्त कर दी गई है।
  • वेबसाइट से नया UAN जारी (Allotment) नहीं किया जाएगा।
  • UAN एक्टिवेशन और नया UAN बनाने की प्रक्रिया अब केवल UMANG ऐप पर उपलब्ध होगी।
  • दोनों सेवाओं के लिए आधार आधारित Face Authentication अनिवार्य कर दिया गया है।
  • UAN भूल जाने पर उसे खोजने (Know Your UAN) की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल बनाई गई है।

UMANG ऐप से ऐसे करें UAN एक्टिवेशन

यदि आपका UAN अभी तक एक्टिव नहीं है, तो अब यह प्रक्रिया UMANG ऐप से पूरी करनी होगी। प्रक्रिया इस प्रकार है

  1. UMANG ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें।
  2. EPFO Services विकल्प चुनें।
  3. UAN Allotment and Activation पर क्लिक करें।
  4. आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  5. आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  6. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका UAN एक्टिव हो जाएगा।

नया UAN नंबर कैसे मिलेगा?

जिन कर्मचारियों को पहली बार UAN जारी कराना है, उन्हें भी UMANG ऐप का उपयोग करना होगा। नया UAN जनरेट करने की प्रक्रिया

  1. UMANG ऐप खोलें।
  2. EPFO Services में जाएं।
  3. UAN Allotment and Activation विकल्प चुनें।
  4. आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
  5. मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करें।
  6. सत्यापन के बाद नया UAN जारी कर दिया जाएगा।

PF अकाउंट है लेकिन UAN नहीं?

यदि किसी कर्मचारी का EPF खाता पहले से है लेकिन UAN जारी नहीं हुआ है, तो वह भी UMANG ऐप के माध्यम से नया UAN प्राप्त कर सकता है। इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सत्यापन और सदस्य संबंधी जानकारी देना आवश्यक होगा। सत्यापन पूरा होने पर नया UAN मौजूदा PF खाते से लिंक कर दिया जाएगा।

UAN भूल गए हैं तो ऐसे मिलेगा वापस

EPFO ने "Know Your UAN" सुविधा को पहले से आसान बनाया है।

इसके लिए सदस्य को—

  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • आवश्यक पहचान दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • मोबाइल पर प्राप्त OTP का सत्यापन करना होगा।

इसके बाद स्क्रीन पर UAN की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

डेथ क्लेम की सुविधा पोर्टल पर रहेगी

हालांकि UAN से जुड़ी सेवाएं UMANG ऐप पर स्थानांतरित कर दी गई हैं, लेकिन डेथ क्लेम दाखिल करने की ऑनलाइन सुविधा EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। डेथ क्लेम के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते का विवरण एवं कैंसिल चेक/पासबुक
  • सदस्य का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आवश्यकता अनुसार आयु प्रमाण पत्र

EPFO ने स्पष्ट किया है कि सभी दस्तावेज PDF फॉर्मेट में होने चाहिए। प्रत्येक फाइल का आकार 2 MB से कम होना चाहिए और फाइल नाम में स्पेस नहीं होना चाहिए।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत ने पहली बार एक लॉन्चर से दो मिसाइलें दागीं, 500 किलोमीटर दूर 2 टारगेट तबाह, टेस्ट सफल

भारत की स्वदेशी प्रलय मिसाइल एक ही लॉन्चर से लगातार दो मिसाइलें दागने की क्षमता दिखा चुकी है। जानिए इसकी मारक क्षमता और खासियत।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026