दिवंगत धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने कहा- काश यह सम्मान उन्हें पहले मिल जाता

दिवंगत धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने कहा- काश यह सम्मान उन्हें पहले मिल जाता

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर भावुक हुई हेमा मालिनी, काश यह सम्मान उन्हें पहले मिल जाता जब वह हमारे साथ थे..

By : City Desk
दिवंगत धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने कहा- काश यह सम्मान उन्हें पहले मिल जाता

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में उनके लंबे योगदान के लिए दिया जा रहा है। धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हुआ था।

इस घोषणा के बाद उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि सरकार ने धर्मेंद्र के फिल्म इंडस्ट्री में योगदान को पहचानते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया।

पूरा परिवार खुश और उत्साहित: हेमा मालिनी

 जानकारी के अनुसार मालिनी ने कहा, पूरा परिवार बहुत खुश और उत्साहित है। हम चाहते थे कि यह सम्मान उन्हें पहले मिलता, जब वह हमारे साथ होते। लेकिन फिर भी हमें खुशी है। धर्मेंद्र इसके पूरी तरह हकदार थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया।

हेमा मालिनी ने आगे कहा कि धर्मेंद्र ने अवॉर्ड की कभी चिंता नहीं की। जीवनकाल में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड  के साथ कुछ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। लेकिन उनके योगदान की सही पहचान हमेशा चाहने वालों और इंडस्ट्री के लोगों के प्यार से मिली। उन्होंने धर्मेंद्र को सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि एक सच्चे कलाकार बताया, जिन्होंने कई विविध भूमिकाओं से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम किया।

बेटी ईशा देओल ने जताई खुशी

धर्मेंद्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता का थ्रोबैक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "यह जानकर बहुत खुशी हुई कि हमारे पापा को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है। लव यू पापा।"

अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा

सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 25 जनवरी को 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों की सूची जारी की। इसी सूची में दिग्गज मलयालम अभिनेता ममूटी, सिंगर अलका याग्निक, और अभिनेता आर. माधवन को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

आर. माधवन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और इसे उन्होंने अपने परिवार, गुरुजन और शुभचिंतकों की शुभकामनाओं के लिए स्वीकार किया। उन्होंने इसे केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि जिम्मेदारी मानते हुए इसे ईमानदारी और सच्चाई के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

संबंधित सामग्री

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

Nov 01, 2026
बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

बुरहानपुर में 9 साल से ट्राई साइकिल और पेंशन को भटक रही पत्नी, पति को पीठ पर लादकर पहुंची कलेक्ट्रेट, हुआ एक्शन

woman carry paralyzed Husband: बुरहानपुर में बिंदुबाई 9 साल से पति के लिए ट्राई साइकिल और पेंशन मांग रही है। थक-हारकर वे दिव्यांग को पीठ पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं। नजारा देख प्रशासन हरकत में आया।

Nov 01, 2026
Filmmaker Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Filmmaker Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर की रात निधन हो गया। ‘कांटे’, ‘काबिल’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्मों के निर्देशक के निधन पर बॉलीवुड में शोक है।

Oct 31, 2026
भिवानी में खिलाड़ियों को 189 करोड़ के इनाम, CM सैनी बोले पदक पल भर में गले में, मेहनत पूरी उम्र की

भिवानी में खिलाड़ियों को 189 करोड़ के इनाम, CM सैनी बोले पदक पल भर में गले में, मेहनत पूरी उम्र की

भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एशियाई और पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता 132 खिलाड़ियों को 189 करोड़ 38 लाख रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Oct 30, 2026
'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

'नसीरुद्दीन शाह दिमागी नक्सल, देर से पता चला', किरेन रिजिजू ने Video शेयर कर कहा ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक

नसीरुद्दीन शाह ने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उनके वीडियो पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Oct 29, 2026