हम सभी आमतौर पर सफेद लहसुन का इस्तेमाल खाने में करते हैं, लेकिन क्या आपने काले लहसुन के बारे में सुना है? सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा होगा। लेकिन काला लहसुन भी होता है, जो आपकी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जी हां, आप इसके फायदे के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे।

आज इस आर्टिकल में हम आपको ब्लैक गार्लिक के बेनिफिट्स के बारे में बताएंगे। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक काली लहसुन में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स बॉडी को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं।
कैसे बनता है काला लहसुन
दरअसल काली लहसुन सामान्य सफेद लहसुन को कुछ हफ्तों तक कंट्रोल्ड टेम्परेचर और नमी वाले वातावरण में रखने से तैयार की जाती है। इस प्रोसेस के दौरान लहसुन का रंग धीरे-धीरे काला हो जाता है और इसका स्वाद भी बदल जाता है। यह हल्का मीठा और नरम हो जाता है, इसलिए कई लोगों के लिए इसे खाना आसान होता है।
काली लहसुन खाने के फायदे
-
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
काली लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जो बॉडी में फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने में मदद कर सकते हैं। कुछ स्टडीज के अनुसार यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक हो सकती है।

-
इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मददगार
काली लहसुन में मौजूद कुछ एक्टिव कंपाउंड्स बॉडी की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाव में भी यह काफी हेल्पफुल माना जाता है।

-
डाइजेशन को बेहतर बनाता है
काली लहसुन सामान्य लहसुन के मुकाबले पचने में हल्की मानी जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व डाइजेशन को बेहतर बनाने और पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

-
शरीर की सूजन कम करने में सहायक
काली लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बॉडी में सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। इसी वजह से इसे हेल्दी फूड की कैटेगरी में रखा जाता है।

-
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर
फर्मेंटेशन प्रोसेस की वजह से काले लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। ये तत्व शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

कुल मिलाकर काली लहसुन टेस्ट और सेहत दोनों के लिए ही बेस्ट है। इसका हल्का मीठा टेस्ट इसे सूप, सैंडविच, पास्ता या अन्य डिशेज में इस्तेमाल करना आसान बना देता है। हालांकि इसे डेली डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा।