ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से बाजार में उत्साह

सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 24,050 के पार: ऑटो-बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा और निफ्टी 24,050 के पार पहुंचा। ऑटो और बैंकिंग शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखी।

By : स्वदेश डेस्क
सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 24,050 के पार: ऑटो-बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 25 मई को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 1000 अंक चढ़कर 76,500 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जबकि Nifty 50 300 अंकों की तेजी के साथ 24,050 के करीब पहुंच गया बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल 2 शेयरों में गिरावट रही।

बाजार में तेजी की बड़ी वजह

वैश्विक स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने हाल ही में कहा था कि दोनों देशों के बीच समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है, रिपोर्ट्स के मुताबिक समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से सामान्य रूप से खोले जाने की संभावना है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में शामिल है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की उम्मीद बढ़ी है, जिसका सकारात्मक असर शेयर बाजार पर दिखाई दिया।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

एशियाई बाजारों में सोमवार को मजबूत बढ़त दर्ज की गई:

इंडेक्स बढ़त
कोस्पी (दक्षिण कोरिया) 0.41%
निक्केई (जापान) 2.87%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 0.86%

अमेरिकी बाजारों में भी खरीदारी

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे:

इंडेक्स बढ़त
डाउ जोंस 0.58%
नैस्डैक 0.19%
S&P 500 0.37%

निफ्टी के सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी यदि 24,140 के ऊपर मजबूती से टिकता है तो बाजार में आगे भी तेजी जारी रह सकती है। शुक्रवार को भी भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर 75,415 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 65 अंक मजबूत होकर 23,719 के स्तर पर पहुंच गया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026