Stock Market Crash: Sensex falls 1700 points

Stock Market Crash: 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, 9 लाख करोड़ रुपए स्वाहा। जानिए 4 बड़े कारण

Sensex 1700 अंक टूटा, निवेशकों को ₹9 लाख करोड़ का नुकसान। बाज़ार में गिरावट के पीछे के 4 मुख्य कारण जानें—जिनमें वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और कमज़ोर रुपये का असर शामिल है।

By : स्वदेश डेस्क
Stock Market Crash: 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, 9 लाख करोड़ रुपए स्वाहा। जानिए 4 बड़े कारण

मुंबई: दो दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 1700 अंक टूट गया, जिससे निवेशकों को ₹9 लाख करोड़ का झटका लगा और बाजार में घबराहट का माहौल बन गया। 

लार्जकैप शेयरों में भारी बिकवाली, रिलायंस सबसे ज्यादा गिरा

बीएसई सेंसेक्स 1690 अंक गिरकर 73,583 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 486 अंक टूटकर 22,819 पर आ गया। बैंकिंग सेक्टर भी दबाव में रहा और निफ्टी बैंक 1433 अंक गिरा। Reliance Industries के शेयर में करीब 4.6% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा HDFC Bank और IndiGo के शेयर भी 4% से ज्यादा टूटे। टॉप-30 शेयरों में अधिकांश कंपनियां लाल निशान में बंद हुईं।

गिरावट के 4 बड़े कारण: ग्लोबल टेंशन से लेकर महंगा कच्चा तेल

बाजार में इस गिरावट के पीछे कई बड़े कारण सामने आए हैं

  • जियो-पॉलिटिकल तनाव: अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम नहीं हुआ, जिससे ग्लोबल मार्केट पर दबाव बना।

  • कच्चे तेल की कीमत: क्रूड ऑयल 109 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे आयात लागत बढ़ने की चिंता बढ़ी।

  • रुपये में गिरावट: भारतीय रुपया 94 प्रति डॉलर के पार चला गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है।

  • प्रॉफिट बुकिंग: पिछले सत्रों की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी।

निवेशकों के ₹9 लाख करोड़ डूबे, बढ़ी बाजार में अस्थिरता

बीएसई का मार्केट कैप 431 लाख करोड़ रुपये से घटकर 422 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। यानी निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹9 लाख करोड़ की कमी आई है। वहीं, बाजार की अस्थिरता दर्शाने वाला VIX इंडेक्स भी करीब 9% उछलकर 28 पर पहुंच गया, जो निकट भविष्य में और उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वैश्विक हालात स्थिर नहीं होते और कच्चे तेल की कीमतों में राहत नहीं मिलती, तब तक बाजार में दबाव बना रह सकता है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026