Ajay Banga Warns of Global Job Crisis

World Bank Warning: पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक रोजगार संकट का खतरा, विश्व बैंक की चेतावनी

विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने चेतावनी दी कि पश्चिम एशिया संकट लंबा चला तो वैश्विक रोजगार संकट गहरा सकता है। विकासशील देशों में करोड़ों नौकरियों की कमी का खतरा।

By : स्वदेश डेस्क
World Bank Warning: पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक रोजगार संकट का खतरा, विश्व बैंक की चेतावनी

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने आगाह किया है कि पश्चिम एशिया का संकट लम्बा खिंचा तो वैश्विक स्तर पर रोज़गार संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा है कि स्थिति को संभालने के लिए विकास बैंकों और निजी निवेशकों के साथ मिलकर तात्कालिक आर्थिक दबावों और दीर्घकालिक संरचनात्मक कमियों दोनों को दूर करने के लिए प्रयास करना आवश्यक होगा।

श्री बंगा ने पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे संकट के बारे में एक बातचीत में कहा कि इस संकट के कारण, आने वाले समय में दसियों करोड़ों लोग रोजगार के अवसरों के अभाव में रह सकते हैं। उन्होंने कहा हैं कि अगले 10 से 15 वर्षों में विकासशील देशों में लगभग 1.2 अरब लोग काम करने की उम्र में प्रवेश करेंगे। लेकिन मौजूदा आर्थिक रुझानों से केवल लगभग 40 करोड़ रोज़गार ही पैदा होंगे, जिससे लगभग 80 करोड़ रोज़गारों की कमी रह जाएगी। विश्व बैंक प्रमुख ने कहा कि दुनिया भर की सरकारों को तात्कालिक संकटों और दीर्घकालिक प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाना होगा, जिसमें रोज़गार सृजन, स्वच्छ पानी की उपलब्धता और विद्युतीकरण शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, हमें एक ही समय में कई काम करने होंगे। मौजूदा माहौल एक तेज़ गति वाला चक्र है, जिस पर भू-राजनीतिक झटकों का दबदबा है। श्री बंगा ने चेतावनी दी कि रोज़गार की कमी को दूर करने में विफलता से अवैध प्रवासन और अस्थिरता बढ़ सकती है. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के उन अनुमानों का हवाला दिया, जिनसे पता चलता है कि 2025 में दुनिया भर में 11.7 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए थे। भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित संघर्ष विराम लागू हो जाए, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

विकास बैंकों-निजी निवेशकों को मिलकर कमियों को दूर करना होगा

उन्होंने कुछ बुनियादी मान्यताओं पर आधारित अनुमान के हवाले से कहा है कि यदि युद्ध जल्दी समाप्त हो जाता है, तो वैश्विक वृद्धि दर प्रतिशत 0.3 से 0.4 अंक तक कम हो सकती है; और यदि युद्ध लंबा चलता है, तो यह एक प्रतिशत अंक तक कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस संकट के चलते मुद्रास्फीति दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ सकती है, और यदि युद्ध जारी रहता है, तो इसका प्रभाव और भी अधिक 0.9 प्रतिशत अंक तक हो सकता है। श्री बंगा ने आगे कहा कि विकास बैंकों और निजी निवेशकों के साथ मिलकर किए गए समन्वित प्रयास, तात्कालिक आर्थिक दबावों और दीर्घकालिक संरचनात्मक कमियों दोनों को दूर करने के लिए आवश्यक होंगे।

 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026