Bihar Cabinet Expansion: भाजपा के ये सात विधायक बनेंगे मंत्री, नितीश ने दिखाया बड़ा दिल

Update: 2025-02-26 09:09 GMT
Bihar Cabinet Expansion

Bihar Cabinet Expansion

  • whatsapp icon

Bihar Cabinet Expansion : भाजपा के चार या छ नहीं बल्कि सात विधायक मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बजट और आगामी चुनाव से पहले नितीश कुमार ने बड़ा दिल दिखाते हुए सात के सात मंत्री पद भाजपा को दे दिए हैं। आज शाम चार बजे राजभवन में इनका शपथ ग्रहण समारोह होगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर राज्यपाल ने आज शाम 4 बजे मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अपनी सहमति दे दी है, और जैसा कि ज्ञात है, भाजपा कोटे से सात मंत्री बनाए जाएंगे।

बिहार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले बीजेपी नेताओं की सूची

मोती लाल प्रसाद

राजू कुमार सिंह

डॉ. सुनील कुमार

कृष्ण कुमार मंटू

विजय कुमार मंडल

संजय सरावगी

जिबेश कुमार

भाजपा नेता आज शपथ लेने के लिए तैयार हैं। जिन विधयकों को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी वे भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं। पार्टी कार्यालय से वे ये विधायक शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन जाएंगे। विधायक जिबेश मिश्रा ने कहा, "पार्टी ने बैठक बुलाई है और मैं उसमें शामिल होने आया हूं। पार्टी जो भी फैसला लेगी, वह स्वीकार्य होगा।"

बता दें कि, मौजूदा सरकार में 30 मंत्री हैं। भाजपा के जहां 16 मंत्री हैं वहीं जदयू के 14 मंत्री हैं। बिहार में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। दिलीप जायसवाल इस समय बिहार भाजपा के अध्यक्ष हैं। ,एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को फॉलो करते हुए उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया है। दिलीप जायसवाल ने कहा है कि, एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को मानते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

Tags:    

Similar News