CM Mohan Yadav Father: नहीं रहे सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है जहां पर आज उनके पिता पूनमचंद यादव का आज मंगलवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया है l

Update: 2024-09-03 15:06 GMT

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है जहां पर उनके पिता पूनमचंद यादव का आज मंगलवार को 100 साल की उम्र में निधन हो गया है l वे लंबी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे जहां पर आज स्वर्गवास हो गया। बता दें कि, उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

निधन की खबर के बाद सीएम हुए उज्जैन रवाना

इस दुखद खबर के मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव CM हाउस से स्टेट हेंगर के लिए निकले है जहां पर वे उज्जैन अपने घर पहुचेंगे। इधर निधन की खबर पर भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा, 'बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।' बता दें अस्पताल में भर्ती होने के दौरान पिता से मिलने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे थे।

फादर्स डे पर मिले थे सीएम यादव


आपको बताते चलें कि, सीएम यादव अपने पिता के काफी करीब थे। कुछ महीने पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फादर्स डे पर पिता पूनमचंद यादव से मुलाकात की थी। सीएम ने पैसे मांगे तो उन्होंने 500 रुपए के नोटों की गड्‌डी निकालकर थमा दी। सीएम ने एक नोट रखा और बाकी लौटा दिए थे। इसी दौरान पिता ने सीएम बेटे को ट्रैक्टर सुधरवाने का बिल भी थमा दिया था। बताया जाता हैं कि संघर्ष के दिनों में उनके पिता रतलाम से उज्जैन आ गए और सबसे पहले हीरा मिल में नौकरी की।

Tags:    

Similar News