MP Weather Update: फरवरी में ठंड ने किया कमबैक, तापमान लुढ़का; आज इन जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट
MP Weather Update
MP Weather Update : भोपाल। फरवरी का महीना आते ही मध्य प्रदेश में ठंड का कमबैक हो चुका है। जहां दिन में हल्की धूप से कुछ राहत मिल रही है, वहीं रात होते ही ठंड लगनी शुरू हो जाती है। राजगढ़, नीमच और कई अन्य जिलों में सर्द हवाओं के चलते रात का तापमान गिरने लगा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में शीट लहार चलने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। इसी कारण 17 शहरों में पारा तेज़ी से लुढ़का है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में तापमान 5 डिग्री तक गिर चुका है। यह ठंड का असर पिछले कई दिनों से जारी है और फरवरी के इस पहले हफ्ते में तेज ठंड महसूस की जा रही है।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर और सिंगरौली जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, ग्वालियर, सीहोर, नीमच, रायसेन, सतना, जबलपुर, गुना, सीधी, दमोह, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम और निवाड़ी में हल्की शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।
फरवरी में पहली बार ठंड का आक्रमण
यह पहला मौका है जब फरवरी महीने में ठंड का असर इतना गहरा हुआ है। पिछले 24 घंटे में राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया और शहडोल जैसे जिले शीतलहर के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। रात का तापमान कई जगहों पर 25 डिग्री से नीचे गिर चुका है, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया है।
न्यूनतम तापमान वाले शहर
प्रदेश के पांच सबसे ठंडे शहरों में शहडोल जिले का कल्याणपुर शहर शामिल है, जहां तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा राजगढ़ में 5 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 5.8 डिग्री, छतरपुर के उमरिया/नौगांव में 6.1 डिग्री और सिंगरौली के देवरा में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।