Malaika Arora Father Suicide Video: अनिल अरोड़ा की सुसाइड वीडियो आई सामने, सुबह छत से कूदकर दी जान

Malaika Arora Father Suicide Video: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा आज सुबह 9 बजे छत से कूदकर अपनी जान दे दिए। इस घटना से हर कोई पूरी तरह हैरान है।

Update: 2024-09-11 14:52 GMT

Malaika Arora Father Suicide Video: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपनी बिल्डिंग की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। जिसके बाद से हर कोई हैरान है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। अब उस बिल्डिंग के लेटेस्ट वीडियो सामने आई है जहाँ से अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या की है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने बांद्रा स्थित अपॉर्टमेंट की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में हैं। 

सुबह 9 बजे अनिल अरोड़ा ने की थी आत्महत्या

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह- सुबह मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा जोकि पूर्व आर्मी ऑफिसर थे उन्होंने अपने घर की छत से कूदकर सुबह 9 बजे जान दे दी। इस हादसे के बाद पहले तो मीडिया वालो से पूरी बात छुपाई गई लेकिन दोपहर होते- होते पूरा मामला मीडिया के सामने आ ही गया। जब से हादसा हुआ तब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा पुणे में थी। लेकिन जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी दी गई वो फ़ौरन मुंबई के लिए रवाना हो गई। शाम होते- होते पूरा बॉलीवुड मलाइका के घर पे पहुँच गया।

जांच में जुटी पुलिस

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने जिस बिल्डिंग से सुसाइड किया था उस बिल्डिंग की एक वीडियो सामने आई है। जहाँ बिल्डिंग के निचे खून के निशान दिखाई दे रहें है। इस पूरी घटना की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल अभी तक यह वजह सामने नहीं आ पाई है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया। इस मामले में यह भी नहीं पता चल पाया है कि यह आत्महत्या ही थी या फिर इसके पीछे की कहानी कुछ और है।

परिवार वालों का हाल हुआ बेहाल

इस हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। मलाइका अरोड़ा के घर उनके एक्स हस्बैंड अरबाज खान भी पहुंचे हुए है। वहीँ अर्जुन कपूर को भी मलाइका के घर जाते हुए देखा गया। बड़े- बड़े स्टार भी मलाइका के घर पहुंचे हुए हैं।

Tags:    

Similar News