Kadambari Jethwani: कौन है कादंबरी जेठवानी? जिनकी वजह से सरकार ने किये तीन 3 IPS ऑफिसर सस्पेंड

Kadambari Jethwani: एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी के आरोपों की वजह से तीन IPS ऑफिसर सस्पेंड कर दिए गए। जानिये कौन है एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी?

Update: 2024-09-17 16:02 GMT

Kadambari Jethwani: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस पिछले कुछ महीनों से सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल उन्हें बिना किसी FIR के पिछले महीने गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके ऊपर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हुए थे। गिरफ़्तारी के बाद करीब एक महीने एक्ट्रेस पुलिस कस्टडी में ही थी। उस दौरान एक्ट्रेस ने तीन पुलिस ऑफिसर्स पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसके बाद मामले की जाँच करते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 3 आईपीएस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। आंध्र सरकार ने तीनों आईपीएस अधिकारियों को 15 सितंबर को ही सस्पेंड किया था। दरअसल इन अधिकारीयों पर बिना जांच-प्रक्रिया का पालन करने और FIR दर्ज होने से पहले ही कादंबरी को गिरफ्तार करने का आरोप लगा है।

तीन IPS अधिकारी हुए सस्पेंड

एक्ट्रेस कादंबरी ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज कराया था। बाद में अधिकारियों ने कादम्बरी से केस वापस लेने के लिए कहा। और साथ में ये भी कहा कि अगर केस वापस नहीं लिया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बाद में मामले की जांच में पूर्व खुफिया प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु (डीजी रैंक), पूर्व विजयवाड़ा पुलिस आयुक्त क्रांति राणा टाटा (महानिरीक्षक रैंक) और पूर्व पुलिस उपायुक्त विशाल गुन्नी (अधीक्षक रैंक) को सस्पेंड कर दिया गया।

कौन है एक्ट्रेस कादंबरी जेठवानी

कादंबरी जेठवानी का जन्म गुजरात में हुआ था। इनके पिता मर्चेंट नेवी ऑफिसर और मां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में मैनेजर हैं। कादंबरी जेठवानी ने MBBS की पढाई की है। लेकिन डॉक्टर बनने के रास्ते को छोड़ कर वो एक्ट्रेस बनना ज्यादा पसंद की। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म सड्डा अड्डा से डेब्यू किया था। फिलहाल एक्ट्रेस साउथ फिल्मों में एक्टिव हैं।

क्या था गिरफ़्तारी का मामला

एक्ट्रेस के ऊपर वाईएसआर कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता और फिल्ममेकर विद्यासागर ने फ़रवरी महीने में घोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। फिल्ममेकर ने यह केस 2 फ़रवरी को किया था लेकिन एक्टेस को 31 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया। और गिरफ्तरी के बाद उन्हें मुंबई से विजयवाड़ा ले जाया गया था। ये सारी चीजे इतनी जल्दी हुई कि एक्ट्रेस को बेल कराने तक का मौका नहीं दिया गया था। इस पूरे केस में बिना किसी जांच के एक्ट्रेस को 40 दिनों तक कस्टडी में रखा गया था।

Tags:    

Similar News