Skin Care Tips: चेहरे पर विटामिन ई का कैप्सूल लगाते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है बहुत नुकसान

Skin Care Tips: विटामिन ई कैप्सूल को सीधे चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए l जाने इससे क्या नुकसान होता है l;

Update: 2025-02-16 16:06 GMT

Skin Care Tips: विटामिन ई हमारी त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारने में मदद करते हैं और कई स्किन प्रॉब्लम्स से बचाते हैं। लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अगर विटामिन ई कैप्सूल का गलत तरीके से उपयोग किया जाए तो यह त्वचा को फायदे के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि विटामिन ई कैप्सूल को चेहरे पर लगाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।

1. अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना

विटामिन ई की अधिक मात्रा त्वचा को अत्यधिक ऑयली बना सकती है, जिससे मुंहासे और पिंपल्स की समस्या हो सकती है। इसका उपयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए। एक कैप्सूल का उपयोग ही पर्याप्त होता है।

2. लंबे समय तक चेहरे पर लगाए रखना 

कई लोग विटामिन ई कैप्सूल लगाने के बाद लंबे समय तक चेहरा नहीं धोते। लेकिन इसे 20-30 मिनट से ज्यादा त्वचा पर छोड़ना हानिकारक हो सकता है। इससे त्वचा के पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं और मुंहासे हो सकते हैं। इसलिए समय रहते इसे धो लेना जरूरी है।

3. पैच टेस्ट न करना

हर व्यक्ति की त्वचा पर विटामिन ई एक जैसा असर नहीं करता। कई लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, जिससे स्किन रैशेज, इचिंग और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Tags:    

Similar News