Manmohan Singh Birthday: 92 साल के हुए मनमोहन सिंह, पीएम मोदी ने फोन कर दी बधाई, जानिए इनके किस्से

Manmohan Singh Birthday: पीएम मोदी ने फोन करने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। मनमोहन सिंह 92 साल के हो गए हैं।

Update: 2024-09-26 13:22 GMT

Manmohan Singh Birthday: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह आज 92 साल के पूरे हो गए। आज मनमोहन सिंह का जन्मदिन है जिसको लेकर देश के वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही पीएम मोदी ने उनकी अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना की है। डॉ मनमोहन सिंह की बात करें तो भारत में आर्थिक सुधार की जब भी बात होती है तो सबसे पहले मनमोहन सिंह का नाम लिया जाता है। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी ने उन्हें फोन किया। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह का हालचाल पूछा। उनकी सेहत के बारे में जाना। पीएम मोदी ने उसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया। जिस्मने उन्होंने लिखा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई. मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले। 

बड़े नेताओं ने डॉ मनमोहन सिंह को दी बधाई

आज मनमोहन सिंह के जन्मदिन के मौके पर तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी के साथ ही अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ-साथ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनको बधाई दी। अभी कुछ समय पहले की बात है जब पीएम मोदी ने संसद में मनमोहन सिंह की तारीफ की थी। मनमोहन सिंह जब व्हीलचेयर पर बैठकर दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 के खिलाफ वोट देने आये थे तब पीएम मोदी ने कहा था कि किस दल को मजबूती देने आए हैं, ये मायने नहीं रखता बल्कि व्हीलचेयर पर उनका संसद आना और मतदान में हिस्सा लेना लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है।

कैसा रहा राजनैतिक सफर

डॉ मनमोहन सिंह की बात करें तो ये 2004 और 2014 के बीच देश के प्रधानमंत्री थे। साथ ही जब 1991-96 के दौरान पीवी नरसिम्हा राव की देश में सरकार थी तब ये देश के वित्त मंत्री थे। जब ये वित्त मंत्री थे तब इनकी नीति ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले गई थी। उनको देश के आर्थिक सुधारों का वास्तुकार कहा जाता है। राजनीति में आने से पहले मनमोहन सिंह 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख थे। उससे पहले 1982 से 1985 तक आरबीआई के गवर्नर भी रहे। आज भी बैंकिंग सेक्टर में भी सुधार का श्रेय इन्हे ही दिया जाता है।

Tags:    

Similar News