Bareilly Cracker Factory Blast: बरेली की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 3 की मौत, 8 मकान गिरे, रेस्क्यू जारी

Update: 2024-10-02 13:23 GMT

Bareilly Cracker Factory Blast 

Bareilly Cracker Factory Blast : उत्तर प्रदेश। बरेली की पटाखा फैक्ट्री में बुधवार शाम धमाका हो गया। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं । ब्लास्ट के कारण 8 मकान गिर गए हैं। जेसीबी की मदद से पुलिस प्रशासन द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट बरेली में सिरौली थाना क्षेत्र के पास पड़ने वाले कल्याणपुर गांव की है। यह पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि, कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी।

एसपी और सीओ मौके पर मौजूद

बताया जा रहा है कि इस हादसे में रहमान शाह की बहू समेत पांच लोग मलबे में दबकर मारे गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ट्रैफिक और सीओ मीरगंज को मौके पर भेजा। उन्होंने वहां की स्थिति का जायजा लिया और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है।

दो महिलाओं के निकाले शव

मलबे से 2 महिलाओं के शव निकाले गए हैं, पुलिस का कहना है, अभी तक तबस्सुम और रुखसाना के शव निकाले गए हैं। दोनों की मौत हो चुकी है। वहीं एक अन्य की हालत काफी गंभीर है। कल्याणपुर गांव में मस्जिद के सामने एक मकान में यह विस्फोट हुआ। सिरौली और आंवला की पुलिस की संयुक्त टीम रेस्क्यू कर रही है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

15 दिन पहले फिरोजाबाद में हुआ था धमाका

इससे पहले 18 सितंबर 2024 को फिरोजाबाद जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था जिसमें एक महिला और दो बच्चों समेत कुल 5 लोगों की जान गई थी। हादसे में दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। धमाका इतना भयंकर था कि आसपास के करीब सात मकान ढह गए थे। कई घंटे चले बचाव अभियान में मलबे से 10 से ज्यादा लोगों को निकाला गया था।

Similar News