UP IPS Transfer: IPS Transfer : UP मे 8 IPS अफसरों के तबादले, विवेक चन्द्र यादव प्रयागराज भेजे गए

UP IPS Transfer : श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय क़ो 38वी वाहिनी PAC अलीगढ का कमांडेंट बनाया गया।

Update: 2024-07-31 04:07 GMT

UP मे 8 IPS अफसरों के तबादले

UP IPS Transfer : लखनऊ, उत्तरप्रदेश। बुधवार को उत्तरप्रदेश में 8 IPS अफसरों के तबादले किए गए हैं। अजय कुमार को 32 वाहिनी PAC का कमांडेंट बनाया गया है वहीं संतोष कुमार मिश्रा को कुशीनगर का एसपी बनाया गया है। प्रयागराज रेलवे SP के पद पर अभिषेक यादव को तैनात किया गया है। विवेक चन्द्र यादव क़ो प्रयागराज कमिश्नरी में ADCP पद पर भेजा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, अजय कुमार, 32 वाहिनी PAC के कमांडेंट, संतोष कुमार मिश्रा SP कुशीनगर, अभिषेक यादव SP रेलवे प्रयागराज, उदय शंकर सिंह SP फतेहपुर के पद से हटाकर प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय भेजे गए। वहीं धवल जयसवाल क़ो SP फतेहपुर बनाया गया है। शुभम पटेल क़ो SP अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया। श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय क़ो 38वी वाहिनी PAC अलीगढ का कमांडेंट बनाया गया।



 


Tags:    

Similar News