आज का राशिफल: मकर राशि वाले को होगी स्वास्थ्य समस्या, यहां पढ़िए बाकी सभी 12 राशियों का राशिफल पढ़िए
Horoscope 25 Feburary 2025: 25 फरवरी को मंगलवार का दिन है। इस विशेष दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। वृषभ राशि के वरिष्ठ सदस्यों का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि(Aries)
आज यानी 25 फरवरी के दिन मेष राशि का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको आर्थिक स्थिति पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। काम के साथ - साथ आराम करने के लिए भी समय निकालें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ नया करेंगे जो कि फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर में सुधार होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
25 फरवरी सोमवार का दिन वृषभ जातक वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। वरिष्ठ लोगों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आएगी। परिजनों से दूर रह रहे लोगों को घर वालों की याद आ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 25 फरवरी मंगलवार के दिन मिथुन वालों की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। आपको अपने कामों में समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर टेंशन चल रही, जो अब खत्म होगी। जीवनसाथी से किए वादों को पूरा करें अन्यथा क्लेश ही जाएगी। भाव में आकर निर्णय लेने से बचें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज यानी मंगलवार का दिन मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। किसी जरूरी काम से अचानक यात्रा में जाना पड़ सकता है। आपको योग्यता अनुसार काम मिल जाएगा जिससे मन खुश होगा। प्रेम में जीवन जी रहे हैं तो विवाह की बात करने का सही समय है। किसी मित्र से धन संबंधी मदद मांग सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वालों का आज यानी 25 फरवरी मंगलवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। नौकरी की तलाश में घूम रहे युवा को नौकरी मिलेगी। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामले में फैसला आएगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय और पैसा व्यतीत करेंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
आज यानी 25 फरवरी के दिन कन्या राशि वालों का झुकाव धार्मिक क्षेत्रों में अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। गरीबों और जरूरतमंद की सेवा करेंगे। सेहत में उतार चढ़ाव आएगा जिससे मन परेशान रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवा थोड़ा और अधिक में मेहनत करने की आवश्यकता है।
तुला राशि(Libra)
25 फरवरी यानी मंगलवार के दिन तुला राशि वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को बॉस से डांट सुनने को मिलेगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह अवश्य लें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सावधान रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोग आज यानी 25 फरवरी के दिन की शुरुआत भगवान हनुमान और श्रीराम की पूजा से करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। पिताजी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें, आवश्यकता पड़ने पर जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। संतान पक्ष को नौकरी मिलने से घर का माहौल थोड़ा अच्छा होगा। युवा जातक अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में समय व्यतीत करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी मंगलवार मिल जुला रहेगा। पैतृक संपत्ति जो लंबे समय से कोर्ट में अटकी थी उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। यदि किसी से प्रेम किया है तो परिवार के सामने लाने का सही समय है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कही सुनी बातों पर ध्यान ना दें।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 25 फरवरी के दिन मकर मकर राशि वालों को समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। घरेलू काम में हाथ बताएंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करेंगे। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। लंबे समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे जहां सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
बात करें कुंभ राशि की तो आज यानी 25 फरवरी 2025 मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें अन्यथा विवाद हो सकता है। आपका ज्यादातर समय परोपकार के कामों में व्यतीत होता होगा। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 25 फरवरी मंगलवार के दिन मीन राशि के लोगों वाद विवाद से दूर रहें। साझेदारी में व्यवसाय करेंगे तो लाभ मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए - नए आइडिया आएंगे जो आर्थिक स्थित को मजबूत बनायेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।