Salkanpur Accident : सलकनपुर में हादसा, गाड़ी पलटने से 1 की मौत 10 घायल, बुधनी के देवी धाम जा रहे थे यात्री

Salkanpur Accident : सलकनपुर में भैरव घाटी पर यह हादसा हुआ है। सभी यात्री स्थानीय टेक्सी टवेरा गाड़ी से जा रहे थे।

Update: 2024-07-25 06:51 GMT

Salkanpur Accident : मध्यप्रदेश। सलकनपुर में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। कुछ श्रद्धालु बुधनी के प्रसिद्ध देवी धाम जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। इस एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। सलकनपुर में भैरव घाटी पर यह हादसा हुआ है। सभी यात्री स्थानीय टेक्सी टवेरा गाड़ी से जा रहे थे। ब्रेक फेल होने से गाड़ी पलट गई थी।

इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है। सभी घायल सनावद के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार गाड़ी में लगभग 15 लोग सवार थे। पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। घायलों को रेहटी स्वास्थ केंद्र लाया गया है। 6 गंभीर घायलों को नर्मदापुरम रिफर किया जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।

Tags:    

Similar News