राजस्थान में सीमा पर तैनात BSF जवान की गर्मी से मौत, अब तक 29 ने गवाई जान

Extreme Heat in Rajasthan : राजस्थान में भारत - पकिस्तान सीमा पर तापमान 50 डिग्री पार कर चुका है।;

Update: 2024-05-27 11:04 GMT
राजस्थान में सीमा पर तैनात BSF जवान की गर्मी से मौत, अब तक 29 ने गवाई जान
  • whatsapp icon

राजस्थान। नौतपा के तीसरे दिन राजस्थान में गर्मी से लोगों के हाल बेहाल है। सोमवार को सीमा पर गर्मी इतनी भयंकर थी की सीमा पर एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। इस तरह अब तक गर्मी के कारण 29 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। राजस्थान के जोधपुर, अलवर और जयपुर से लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं। बीएसएफ जवान की मौत के बाद डॉक्टर्स ने कहा कि, मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएंगे।

बता दें कि, राजस्थान में भारत - पकिस्तान सीमा पर तापमान 50 डिग्री पार कर चुका है। यहां हालत वाकई काफी खराब हैं। नौतपा शुरू होने से पहले ही यहां तापमान 50 डिग्री तक पहुँच गया था। तब सेना के जवान द्वारा रेत में पापड़ सेकने का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट :

बता दें कि, राजस्थान में मौसम विभाग ने कई जगह लू का रेड अलर्ट जारी किया है। 16 जिले में हालत बहुत अधिक खराब है। लोगों से दोपहर के समय बाहर न निकलने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार जोधपुर में एक जैन साध्वी ने असहनीय गर्मी के कारण अपना देह त्याग दिया। वहीं अलवर में एक छात्र की लू से मौत हो गई।

देश भर में हीट वेव अलर्ट :

राजस्थान के अलावा मौसम विभाग ने देश भर में कई अन्य राज्यों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी कुछ इसी तरह के हाल हैं। नौतपा में पहले ही अनुमान लगाया गया था कि, इस बार गर्मी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Tags:    

Similar News