अरविंद केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, केंद्रीय मंत्री ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र

Update: 2021-05-28 07:43 GMT
अरविंद केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, केंद्रीय मंत्री ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र
  • whatsapp icon

नईदिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है।  उन्होंने मुख्यमंत्री और  उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर कहा की केजरीवाल की प्रेस वार्ता में तिरंगे को गलत ढंग से लगाया जाता है।  


उन्होंने पत्र में लिखा की मुख्यमंत्री केजरीवाल जब वर्चुअल प्रेस वार्ता में जब संबोधन करते है।  उस समय दो ध्वजों को इस तरह लगाया जाता है, जिससे देखने में लगता है की ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा की ध्वज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए।इस गलती को तुरंत सुधारा जाए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल या आम आदमी पार्टी द्वारा अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें की दिल्ली के सीएम केजरीवाल की प्रेसवार्ता में उनके पीछे की तरफ दो ध्वज लगए होते है।  

Tags:    

Similar News