एग्जिट पोल में नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा सरकार, मेघालय में फंस सकता है पेंच

Update: 2023-02-27 19:12 GMT

नईदिल्ली।  पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में आज अंतिम चरण के मतदान के साथ चुनाव संपन्न हो गया।  त्रिपुरा में 16 फरवरी को और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मेघालय में 77.55 तथा नगालैंड में 85.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मेघालय, नगालैंड औऱ त्रिपुरा चुनाव की मतगणना 2 मार्च को होगी।

चुनाव होने के साथ सभी  राज्यों के एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ गए है। नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन की सरकार बनते नजर आ रही है। वहीँ मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के आसार हैं।मतदान खत्म होने के बाद जी न्यूज-मेट्राइस,न्यूज 18-सी वोटर्स, इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च ने एग्जिट पोल जारी किए। जिनके परिणाम निम्नानुसार है -

त्रिपुरा एग्जिट पोल -

त्रिपुरा में एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी के खाते में 36 से 45 सीटें जा सकती हैं। लेफ्ट-कांग्रेस का गठबंधन सरकार बनाने से चूक रहा है. उसके खाते में 9 से 11 सीटें आ सकती हैं।  

नागालैंड - 

नागालैंड में बीजेपी-एनपीपी के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को 1 से 2, एनपीएफ को 3 से 8 सीट मिलने की उम्मीद है।  

मेघालय - 

मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है. ये इकलौता ऐसा राज्य है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है. मेघालय में एनपीपी के खाते में 18 से 24, बीजेपी की 4 से 8, कांग्रेस 6 से 12 सीटें रह सकती हैं.




Tags:    

Similar News