Rewa Building Collapse: रीवा में बड़ा हादसा, गिरी मकान की दीवार, चार बच्चों की मौत

इस हादसे में एक बच्चा घायल बताया जा रहा है, ये हादसा तब हुआ है जब बच्चे स्कूल की पढ़ाई खत्म कर अपने आशियाने( घर) की तरफ़ को लौट रहे थे।

Update: 2024-08-03 14:41 GMT

Rewa Building Collapse: मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हो गया है, यहां एक मकान की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत की खबर है। इसके साथ ही इस हादसे में एक बच्चा घायल बताया जा रहा है, ये हादसा तब हुआ है जब बच्चे स्कूल की पढ़ाई खत्म कर अपने आशियाने( घर) की तरफ़ को लौट रहे थे। 

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ये घटना रीवा के गढ़ कस्बे के निजी स्कूल सनऋषि पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है। घटना पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है। बता दें की स्कूली बच्चे इस मकान के पास से गुजर रहे थे, तभी यह जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया। जर्जर मकान के मलबे में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे दब गए। 

<blockquote class="twitter-tweetang="hi" dir="ltr">रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की दुखद खबर है।<br><br>मैं इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।</p>&mdash; Kamal Nath (@OfficeOfKNath) <a href="https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1819694005191610837?ref_src=twsrc^tfw">August 3, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" data-charset="utf-8"></script>

पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, आनन फानन में इस घटना की सूचना बचाव दल को स्थानीय लोगों ने दी। घटना स्थल पर ही एंबुलेंस भी तैनात रही. वहीं घटना स्थल पर कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News