स्वतंत्रता दिवस 2024: 15 अगस्त को मध्यप्रदेश की केंद्रीय जेलों से रिहा होंगे इतने सारे बंदी

Update: 2024-08-14 10:03 GMT

15 अगस्त को मध्यप्रदेश की केंद्रीय जेलों से रिहा होंगे इतने सारे बंदी

भोपाल, मध्यप्रदेश। 15 अगस्त, 2024 स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर मध्यप्रदेश की जेलों में निरुद्ध 177 बंदियों को रिहा किया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा कैदी सतना जेल से रिहा किए जाएंगे। 15 अगस्त को जेल प्रशासन इन्हें इनके परिजनों तक पहुंचा कर आएगा। अच्छे आचरण के आधार पर इन्हें रिहा किया जा रहा है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश की विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास से दंडित 177 बंदी, जिनमें 5 महिलाएं भी सम्मिलित हैं, रिहा किए जाएंगे। इन आजीवन कारावास की सजा से दंडित बंदियों को मध्यप्रदेश शासन, जेल विभाग की रिहाई नीति के अंतर्गत सजा में छूट प्रदान की जा रही है। बता दें कि, आजीवन कारावास से दंडित बंदियों में बलात्कार, पाक्सो आदि के प्रकरण में दंडित बंदियों को कोई भी माफी प्रदान नहीं की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि, रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में निरुद्ध रहते हुए टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लौहारी, भवन मिस्त्री, भवन सामग्री निर्माण आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे रिहा होने के पश्चात जीवकोपार्जन के साधन अर्जित कर सकें

जानिए किस सेन्ट्रल जेल से कितने बंदी रिहा :

  • केन्द्रीय, जेल उज्जैन - 19 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, सतना - 24 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, नर्मदापुरम- 6 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, बड़वानी- 7 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, ग्वालियर -16 बंदी
  • वैबद्रीय जेल, जबलपुर - 20 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, रीवा -14 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, सागर - 19 बंदी
  • जिला जेल, टीकमगढ़ - 4 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, नरसिंहपुर -15 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, इन्दौर -18 बंदी
  • केन्द्रीय जेल, भोपाल -15 बंदी
Tags:    

Similar News