Fake Visa Gang Tilak Nagar: खुफिया इनपुट से तिलक नगर में नकली वीजा और मानव तस्कर गैंग का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-09-16 06:58 GMT

Fake Visa Gang Tilak Nagar

Fake Visa Gang Tilak Nagar : नई दिल्ली। IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की टीम ने तिलक नगर में नकली वीजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी।

जानकारी के अनुसार, "इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन की टीम ने तिलक नगर में नकली वीजा कारोबार का भंडाफोड़ किया है। डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया, "मानव तस्करी और फर्जी वीजा सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस टीम ने एक यात्री समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 2 सितंबर को हमें ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से सूचना मिली कि इटली जाने वाले यात्री के पास स्वीडन का फर्जी वीजा है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। हमें खुफिया इनपुट मिले थे कि यह एक बड़ा सिंडिकेट है, जिसे कई सदस्यों वाले गिरोह द्वारा संचालित किया जाता है।

आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि, '30 फर्जी वीजा, विभिन्न देशों के 23 फर्जी रबर स्टैंप, 16 नेपाल और 2 भारतीय पासपोर्ट वॉटरमार्क मशीन, रंगाई मशीन और प्रिंटर और कंप्यूटर बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में से बलबीर समेत दो लोगों पर पहले भी मामले दर्ज हैं। यह फैक्ट्री पिछले 5 साल से चल रही थी। एक महीने में 30-50 वीजा बनाए जाते थे। वे टेलीग्राम और सिग्नल जैसे सुरक्षित कम्युनिकेशन ऐप का इस्तेमाल करते थे। हम जांच कर रहे हैं कि कितने लोगों को फर्जी वीजा देकर भेजा गया। सिंडिकेट से 3-4 लोगों को गिरफ्तार किया जाना है।"

पुलिस ने बताया कि, फर्जी वीजा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। 6 एजेंटों को गिरफ्तार किया गया और 14 नेपाली और 2 भारतीय पासपोर्ट के साथ फर्जी शेंगेन वीजा बरामद किए गए। फर्जी वीजा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनमें स्टांप और वॉटरमार्क सामग्री शामिल है।

Tags:    

Similar News