आज का राशिफल: किन राशियों पर होगी भगवान शनि की कृपा, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Update: 2025-02-15 00:30 GMT

Rashifal 15 Feburary 2025: आज यानी 15 फरवरी को शनिवार का दिन है। कुछ राशियों के लिए ये दिन खास होने वाला है तो कुछ राशिय वालों को दिक्कत आ सकती है। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?

मेष राशि(Aries)

आज यानी 15 फरवरी शनिवार के दिन मेष राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले पूजा अवश्य कर लें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाना होगा। आपको अपने परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपके जीवनसाथी वाहन गिफ्ट कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 15 फरवरी शनिवार के दिन वृषभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। ऑफिस में वर्क प्रेशर अधिक रहेगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के समस्याओं का समाधान करना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज 15 फरवरी के दिन मिथुन राशि के लोगों के मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। दांपत्य जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में विरोधियों से बचकर रहना होगा। माता जी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि (Cancer)

15 फरवरी यानी शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए नुकसानदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपके सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई नए काम की शुरुआत न करें। पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं तो नुकसान हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शनिवार 15 फरवरी को सिंह राशि वालों की इनकम बढ़ेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। ससुराल पक्ष से चल रही खटपट दूर होगी। ऑफिस में टीमवर्क करेंगे तो किसी भी काम को समय रहते पूरा कर पाएंगे। घर में कोई अतिथि आ सकता है, जिससे परिवार को खुशी का माहौल रहेगा। 

कन्या राशि (Virgo)

15 फरवरी यानी शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए फलदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जीवनसाथी के सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। कोई नई नौकरी की तलाश करना शुरू करेंगे।

तुला राशि(Libra)

 तुला राशि का आज यानी 15 फरवरी शनिवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए खान पान में ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलेगा। घर परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होगी। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग़ अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशियों में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी 15 फरवरी शनिवार का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको काम के चलते अचानक यात्रा में जाना पड़ सकता है। अपने किसी को धन उधार दिया था तो वो वापस मिलेगा। लव लाइफ जी रहे लोग किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपकी जीत होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों की बात करें तो 15 फरवरी शनिवार का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपके काम से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगने लगेगा। कोई प्रिय वस्तु को गई थी तो जल्द मिलेगी। अपने संतान के सेहत पर ध्यान दें। ऑफिस में आपके काम से बॉस प्रसन्न होंगे। प्रेम जीवन में जी रहे लोग अपने साथी को घर परिवार के लोगों से मिलवा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

15 फरवरी यानी शनिवार का दिन मकर जातक के लोगों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना पड़ेगा। आपका कोई पुराना रोग उभरकर आ सकता है। लव लाइफ जी रहे लोगों का पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। अपने कामों में आ रही रुकावटें दूर होगी। व्यापार और व्यवसाय में कोई काम बिगड़ सकता है। 

कुंभ राशि (Aquarius)

आज 15 फरवरी यानी शनिवार के दिन कुंभ राशि के लोग नए काम को शुरू करेंगे तो अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई बदलाव सोच समझकर करें। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें अन्यथा धोखा मिल सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मीन राशि(Pisces)

आज यानी 15 फरवरी शनिवार का दिन मीन राशि के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपके घर में किसी खास के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी को धन उधार दिया था तो वो वापस मिल सकता है। नौकरी में सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। युवा जातक अपने मित्रों के साथबnहर घूमने जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News