Today Horoscope: Today Horoscope: आज इन राशियों की बदलने वाली है किस्मत, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है जिसका आंकलन नव नक्षत्र के आधार पर किया जाता है। किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले दिन के बारे में पता करना जरूरी होता है।

Update: 2024-08-28 23:30 GMT

Today Horoscope 29 August: आज का दिन गुरुवार है जो भगवान विष्णु को समर्पित होता है ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है जिसका आंकलन नव नक्षत्र के आधार पर किया जाता है। किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले दिन के बारे में पता करना जरूरी होता है जिसके अनुसार ही काम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं 12 राशियों दिन कैसा रहेगा और किन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी।

मेष-

इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में व्यापारियों को आज निवेश पर सफलता मिलेगी।बीती बातों को याद करने से गतिरोध बढ़ सकता है। राजकीय कार्य बनेंगे। मनः स्थिति संतुलित रहेगी। -

वृषभ

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। दबाव में फैसला लेने की बजाय टाल दें। रास्ता निकल आयेगा। कारोबारी यात्रा होगी। नौकरी संबंधी कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठितजनों का सहयोग होगा।

मिथुन


इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। जिसके अनुसार आपको आज लापरवाही छोड़कर कार्य पर ध्यान देना चाहिए ।मित्रों से किया गया वादा पूरा करने में नाकाम रहेंगे। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा।

कर्क-  

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई कार्य निपटने के लिए सही है। कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कार्य करें। लाभ होगा। अनावश्यक खर्च को टालें। परिश्रम एवं दौड़धूप अधिक होगी। 

सिंह- 

इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। वैचारिक मतभेद दूर होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मांगलिक कार्य बनेगा।

कन्या

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन आज आपको भावुकता में लिए गए फैसला बदलने पड़ सकते हैं। विरोधी साजिश में फंसाने की कोशिश करेगा। यश मिलेगा। घर में मेहमान की आवाजाही बनी रहेगी होगा। आज के दिन आपको सुख सौहार्द की प्राप्ति होगी।

तुला- 

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ता जायेगा। सेहत की बात की जाए तो दौड़धूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। संतान सुख मिलेगा। सभी काम बनेंगे। अनावश्यक विवादों को टालें।

वृश्चिक- 

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन युवाओं के लिए बेहतर रहने वाला है यानी जो नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अवसर आज खुलेंगे।दिनचर्या अच्छी रहेगी। पुराना कोई कार्य करने से प्रसन्नता होगी।

धनु- 

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्च बढ़ने वाला हो सकता है। सुख सुविधा पर खर्च होगा। तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा। आज गुरुवार के दिन नौकर चाकरों एवं अधिनस्थ वर्ग का सहयोग मिलेगा। प्रियजनों का समाचार मिलेगा।

मकर- 

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन विवाद के मामले बातचीत से सुलझाने वाला दिन है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में आज का दिन सफलता दिलाने वाला हो सकता है।आर्थिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मी से थोड़ी मानहानि मिल सकती है। कोई बड़े फैसले लेने का सोच रहे हैं जल्दबाजी में फैसले बदलना पड़ सकते हैं। आज किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन 

इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपके यात्रा के योग बन रहे हैं तो वही सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढे़गा। यात्रा का योग है। आज के दिन आपका खर्च बढ़ने वाला है जिससे मानसिक आशा से अधिक खर्च होगा। मानसिक अशांति रहेगी। अनिश्चितता रहेगी।


Tags:    

Similar News