CG Light Metro Train: छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात, अब दुर्ग-भिलाई के बीच दौड़ेंगी लाइट मेट्रो ट्रेन, जानिए खबर

आज छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात मिली है जिसमें राज्य के दो शहरों के बीच लाइट मेट्रो दौड़ने वाली है।

Update: 2024-08-22 16:26 GMT

CG Light Metro Train: आज छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात मिली है जिसमें राज्य के दो शहरों के बीच लाइट मेट्रो दौड़ने वाली है। बताया जा रहा है कि, यह लगातार तीन प्रयासों के बाद सफल हुआ है। मेट्रो शुरू करने की शुरुआत दरअसल मॉस्को में आयोजित इंटरनेशल ट्रांसपोर्ट मीट में रायपुर नगर निगम और रूस के बीच हुआ है।

रशियन टेक्नोलॉजी से तैयार होगी लाइट मेट्रो

बताया जा रहा है कि, प्रदेश में शुरू होने वाली लाइट मेट्रो ट्रेन रशियन टेक्नोलॉजी से तैयार होगी जो रायपुर से दुर्ग-भिलाई के बीच दौड़ लगाएगी। एमओयू होने के बाद महापौर एजाज ढेबर ने इसकी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त मॉस्को में आयोजित इंटरनेशल ट्रांसपोर्ट मीट में रायपुर नगर निगम और रूस के बीच लाइट मेट्रो पर सहमति बनी है।

100 शहरों में हुआ रायपुर का चयन

इसे लेकर महापौर ने कहा, लगातार 2021, 2022, 2023 के बाद अब 2024 में मास्को में हुए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट समिट में ओएमयू साइन किया गया है। समिट में 100 शहरों के बीच रायपुर शहर का चयन किया गया।रशियन टेक्नोलॉजी लाइट मेट्रो की सुविधा से रायपुर और भिलाई के लोगों को सुगम यातायात की व्यवस्था मिलेगी। बताया जा रहा है कि, समिट में आर्थिक सामाजिक और पर्यावरण इन मुख्य तीन बिंदुओं पर भी जोर दिया गया। अब जल्द ही रायपुर का निरीक्षण करने विदेश टीम पहुंचेगी।

Tags:    

Similar News