आईपीएल में आरसीबी के कप्तानों की लिस्ट: 2008 से 2025 तक ये दिग्गज रहे टीम के कप्तान, फिर भी ट्रॉफी से दूर रही किस्मत

Update: 2025-02-13 16:42 GMT

List Of RCB Captains In IPL: आईपीएल 2025 से पहले आरसीबी को नया कप्तान मिल चुका है। रजत पाटीदार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें 2022 में सिर्फ 20 लाख रुपये में टीम का हिस्सा बने थे, लेकिन इस साल के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया। अब वह टीम के कप्तान के रूप में नजर आएंगे। आरसीबी के इतिहास में कई बड़े कप्तान रहे हैं जिनमें विराट कोहली और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज शामिल हैं। आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने 2008 से लेकर 2025 तक आरसीबी की कप्तानी संभाली।

अब तक आरसीबी के कप्तान

2008 – राहुल द्रविड़

2009-2010 – अनिल कुंबले और केविन पीटरसन

2011-2012 – डेनियल विटोरी

2013-2023 – विराट कोहली

2017 – शेन वॉटसन

2022-2024 – फाफ डु प्लेसिस

2008 में राहुल द्रविड़ बने आरसीबी के पहले कप्तान

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में आरसीबी का कप्तान बनाया गया था। हालांकि टीम में जैक कैलिस, जहीर खान, डेल स्टेन और अनिल कुंबले जैसे दिग्गज खिलाड़ी होने के बावजूद आरसीबी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसके बाद आरसीबी में कप्तानी में कई बदलाव हुए और इस दौरान तीन अन्य कप्तानों ने टीम की जिम्मेदारी संभाली। इनमें से अनिल कुंबले ने 2009 में टीम को आईपीएल के फाइनल तक पहुँचाया जबकि उसी सीजन में केविन पीटरसन ने भी कप्तान के रूप में भूमिका निभाई।

2013 में विराट कोहली बने आरसीबी के कप्तान

आईपीएल 2013 से पहले आरसीबी में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ जब विराट कोहली ने डैनियल विटोरी से कप्तानी की जिम्मेदारी ली। इसके बाद आरसीबी ने न केवल कुछ शानदार आईपीएल लम्हों का अनुभव किया बल्कि टीम ने दुनिया भर में फैंस की संख्या में भी जबरदस्त वृद्धि देखी। 2022 में विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान नियुक्त किया। फाफ ने अगले दो सालों तक इस भूमिका में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

रजत पाटीदार को मिली आरसीबी की कप्तानी 

आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग वाली टीमों में से एक है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के लिए अपने नए कप्तान का नाम घोषित कर दिया है। स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार अब आरसीबी के कप्तान के रूप में नजर आएंगे। इस बात की घोषणा गुरुवार को हुई। रजत पाटीदार 2022 से आरसीबी का हिस्सा हैं और महज दो साल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। पाटीदार ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी कठिन संघर्ष किया है।

Tags:    

Similar News