BSP President: दोबारा बसपा की अध्यक्ष बनीं मायावती

Update: 2024-08-27 08:42 GMT

Mayawati

BSP President Mayawati : उत्तरप्रदेश। मायावती पुनः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं हैं। मंगलवार को लखनऊ में बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में मायावती को दोबारा बसपा की कमान सौंपी गई है। इस तरह मायावती अगले पांच साल और बसपा की कमान संभालेंगी। वे 21 साल से बसपा अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं।

बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई थी। इसमे बसपा प्रमुख मायावती का एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। हर पांच साल में सितंबर महीने में बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। इस बैठक में सतीश मिश्रा ने मायावती के नाम की प्रस्तावना रखी थी। सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर मायावती के नाम पर समर्थन जताया।

आकाश आनंद - नेशनल कोर्डिनेटर :

बसपा कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि, आकाश आनंद - नेशनल कोर्डिनेटर बने रहेंगे। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं इनमें से दो राज्यों की तारीख का ऐलान हो चुका है। ऐसे में बसपा ने आकाश आनंद को चुनावी राज्यों का प्रभारी भी बनाया है।

मायावती 18 सितंबर 2003 से लगातार सर्वसम्मति से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी जा रही है। इससे पहले 2019 में बसपा के अध्यक्ष का चुनाव हुआ था।

Tags:    

Similar News