गेमिंग एक्सपर्ट संध्या देवनाथन बनी मेटा इंडिया की हेड, 1 जनवरी से संभालेंगी कार्यभार
नईदिल्ली। फेसबुक की पेरेंटल कंपनी मेटा ने गेमिंग एक्क्सपर्ट संध्या देवनाथन को भारतीय कारोबार का नया हेड और वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। वह 1 जनवरी 2023 को अपना पद संभालेंगी। संध्या की नियुक्ति मेटा इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन की जगह हुई है। अजित ने हाल ही में फेसबुक को छोड़कर स्नैप चैट को जॉइन किया है।
कंपनी ने बताया की संध्या एशिया पैसेफिक लीडरशिप टीम का हिस्सा होंगी और एशिया पैसेफिक के वाइस प्रेसिटेंड डैन नेयरी को रिपोर्ट करेंगी। संध्या 2016 से फेसबुक के साथ जुड़ी हैं और उन्होंने कंपनी के कारोबार को सिंगापुर और वियतनाम में बढ़ाने में अहम जिम्मेदारी निभाई है।संध्या को गेमिंग का एक्सपर्ट माना जाता है और वे महिलाओं को गेमिंग इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित करती हैं। वर्तमान में संध्या मेटा Women@APAC के लिए एक कार्यकारी प्रायोजक (एग्जीक्यूटिव स्पॉन्सर) भी हैं, और गेमिंग इंडस्ट्री प्ले फॉरवर्ड की ग्लोबल लीड के तौर पर काम संभाल रही हैं।
योग्यता -
संध्या देवनाथन ने साल 1998 में आंध्र विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। इसके बाद साल 2014 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से लीडरशिप का एक कोर्स किया है।
कर्मचारियों की छंटनी -
बता दें की फेसबुक की पेरेंटल कंपनी मेटा ने हाल ही में 11 हजार कर्मचारियों को कंपनी से निकाला है। छंटनी के बारे में बताते हुए फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि कंपनी के इतिहास में किए गए बदलावों में यह सबसे बड़े बदलाव हैं। उन्होंने इसके लिए कर्मचारियों से माफ़ी भी मांगी थी।