President Gallantry Award: मध्यप्रदेश के 32 पुलिस अधिकारी - कर्मचारी को राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

Update: 2024-08-14 08:48 GMT

मध्यप्रदेश के 32 पुलिस अधिकारी - कर्मचारी को राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान

President Gallantry Award : भोपाल, मध्यप्रदेश। राष्ट्रपति द्वारा मध्यप्रदेश के 32 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रपति से सम्मान मिलेगा। एमपी के 32 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का चयन गैलेंट्री अवार्ड, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए किया गया है। साल 2025 के 15 अगस्त को इन्हे सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को इसके लिए बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने वाले 32 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की सूची में 12 को गैलेंट्री अवॉर्ड, 4 को विशिष्ट सेवा पदक 14 को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में होमगार्ड कैटेगिरी के दो सैनिकों को शामिल किया गया है।

अब तक के सर्वाधिक राष्ट्रपति पुरस्कार :

इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि, मध्यप्रदेश के इतिहास में, इस बार हमारे पुलिसकर्मियों को अब तक के सर्वाधिक राष्ट्रपति पुरस्कार मिले हैं। मुझे इस बात की ख़ुशी है कि, प्रशासनिक क्षेत्र के सभी लोगों ने बेहतरीन काम किया। वीरता, शौर्य और बहादुरी के लिए मेरी ओर से सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई।

इन्हें मिलेगा गेलेंट्री अवार्ड :

मोहम्मद अय्यूब खान - सब-इंस्पेक्टर

हनुमंत टेकाम - हेड कांस्टेबल

आशीष शर्मा - सब-इंस्पेक्टर

समीर सौरभ, आईपीएस - पुलिस अधीक्षक

मोती उर रहमान, आईपीएस - कमांडेंट

आशीष शर्मा - इंस्पेक्टर

मोहन लाल मरावी - उपनिरीक्षक

राजेश धुर्वे - सहायक उपनिरीक्षक

नामदेव शर्मा - उपनिरीक्षक

अरुण मिश्रा - सहायक उपनिरीक्षक

अतुल कुमार शुक्ला - सहायक सब-इंस्पेक्टर

पुनीत गेहलोद, आईपीएस - कमांडेंट

इन्हें मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक :

चंचल शेखर ADG

अरविंद कुमार सक्सेना IG

राजेश हिंगणकर IG

रामधार भारद्वाज सप

होमगॉर्ड और सिविल डिफेंस :

मोहनलाल शर्मा सैनिक

श्याम सिंह राजपूत सैनिक

मेरिटोरियल अवार्ड पाने वाले अधिकारियों की सूची :

संजय कुमार दुबे, पुलिस उपाधीक्षक

पंकज श्रीवास्तव, उप महानिरीक्षक

राजेश सिंह, उप महानिरीक्षक

विनीत कपूर, उप महानिरीक्षक

अंजना तिवारी, डिप्टी कमांडेंट

योगेश्वर शर्मा, पुलिस अधीक्षक

महावीर सिंह मुजाल्दे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

इरमीन शाह, सहायक पुलिस अधीक्षक

सुरेश कुमार बाजनघाटे, निरीक्षक

मानवेन्द्र सिंह कुशवाह, उप पुलिस अधीक्षक

रवि कुमार द्विवेदी , उप पुलिस अधीक्षक

प्रवीण नारायण बघेल, उप पुलिस अधीक्षक,

सुरेंद्र सिंह सिकरवार, उप पुलिस अधीक्षक

शैलेन्द्र सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक

Tags:    

Similar News