Pune Hit and Run Case: पुणे में एक और हिट एंड रन केस, लग्जरी कार ने फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Update: 2024-10-11 04:00 GMT

Pune Hit and Run Case

Pune Hit and Run Case : महाराष्ट्र। पुणे में एक और हिट एंड रन केस सामने आया है। लग्जरी कार सवार ने दो पहिया वाहन पर जा रहे फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को टक्कर मार दी। इस हादसे में फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की मौत हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।

जानकारी के अनुसार, पुणे शहर के मुंधवा इलाके में आज (11 अक्टूबर) सुबह करीब 2 बजे एक लग्जरी कार की टक्कर से दोपहिया वाहन पर सवार एक फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव की मौत हो गई। पुणे के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने बताया कि, "दुर्घटना के तुरंत बाद कार का ड्राइवर मौके से भाग गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।"

पुणे सिटी पुलिस का कहना है, "रात करीब 1.35 बजे आरोपी ने पहले एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद उसने मृतक रऊफ शेख की बाइक को भी टक्कर मारी। कार ने उसे पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी 34 वर्षीय आयुष तायल घटनास्थल से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उसकी कार की पहचान हो गई और बाद में उसे हडपसर इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंधवा पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 105, 281, 125(ए), 132, 119,1 77, 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।"

Tags:    

Similar News