भारत के अलावा ये देश भी आज मनाते हैं आजादी दिवस, जानिए स्वतंत्रता दिवस से जुड़े फैक्ट

आज पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वही आज का दिन आजादी को समर्पित होता आज के दिन से ही 77 साल पहले देश पराधीनता की जंजीरों को तोड़कर आजाद हुआ था।

Update: 2024-08-15 00:45 GMT

Independence Day 2024 आज पूरे देशभर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वही आज का दिन आजादी को समर्पित होता आज के दिन से ही 77 साल पहले देश पराधीनता की जंजीरों को तोड़कर आजाद हुआ था। आज देश भर में 78वा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के अलावा एक कुछ देश ऐसे भी है जहां पर आज के दिन ही आजादी का दिन सेलिब्रेट किया जाता है चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में और उनके पीछे जुड़े फैक्ट के बारे में।

किन-किन देशों को 15 अगस्त के दिन मनाते है आजादी दिवस  इस पर्व

पूरी दुनिया जानती है की स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है लेकिन इन देशों में भी होता है खास का आजादी का दिन ..

 साउथ कोरिया और नार्थ कोरिया

बताते हैं कि, साउथ कोरिया और नार्थ कोरिया 1945 में 15 अगस्त को आजादी मिली थी। अब दोनों देश 15 अगस्त को नेशनल लिब्रेशन डे सेलिब्रेट करते हैं।इस देश की जहां पर आज के दिन है शादी दिवस मनाया जाता है।

रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो

आज आजादी का दिन इस देश के लिए भी बहुत खास है। रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो को Congo-Brazzaville के नाम से भी जाना जाता है। तथ्य कहते यह है कि, इस देश को 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजादी मिली थी। ऐसे में यहां भी 15 अगस्त की तारीख को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।

लिकटेंस्टाइन 

आजादी का दिन इस देश के लिए दुनिया में सबसे खास दिन में से एक होता है लिकटेंस्टाइन की बात करें तो दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है और यह यूरोप का सबसे छोटा देश है। ये स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया से घिरा है। इस देश को 1866 में जर्मन रूल से आजादी मिली थी।

बहरीन 

आज के दिन इस देश में 15 अगस्त का दिन मनाया जाता है। इसे लेकर फैक्ट कहते हैं कि, 15 अगस्त 1971 में यूके से आजादी मिली थी। हालांकि, 1960 के दशक से ही ब्रिटेन की फोर्सेज ने बहरीन छोड़ना शुरू कर दिया था। 15 अगस्त के दिन दोनों देशों के बीच एक संधि हुई और बहरीन आजाद हुआ। 


Tags:    

Similar News