Horoscope Today: आज लग रहा चंद्र ग्रहण, जानिए किन राशियों पर होगा कैसा असर, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Update: 2024-09-18 00:30 GMT

Rashifal 18 September 2024: आज यानी 18 सितंबर को बुधवार का दिन है। आइए जानते हैं आज का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

मेष राशि वालों का आज यानी 18 सितंबर का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरी पेशा से जुड़े व्यक्तियों को बॉस से प्रमोशन मिलने की खबर मिल सकती है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियां मिलने के आसार हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी बुधवार को मिथुन राशि वाले लोगों के लिए भी शानदार रहने वाला है। बिजनेस में कोई खास डील फाइनल हो सकती है। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति थोड़ा सवधान रहें। परिवार के सदस्यों के साथ आप मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने फिरने जाएंगे तो महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन यानी 18 सितंबर को रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके जीवनसाथी के करियर के लिए कोई चिंता सता रही थी तो वो खत्म होगी। व्यापार और व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौध्दिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा कॉन्फिडेंस के साथ परीक्षा दें।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानि बुधवार 18 सितंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

सिंह राशि (Leo)

आज यानी बुधवार के दिन सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

बात करें कन्या राशि वालों की तो वो आत्मविश्वास से भरें रहेंगे। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन अर्थात बुधवार के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

 वृश्चिक राशि वाले लोगों का 18 सितंबर का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों को आज यानी बुधवार 18 सितंबर के दिन वाद विवाद से दूर रहेंगे। किसी भी काम को लेकर बहुत सोच समझ कर ही आगे बढ़े। किसी काम में कानूनी अर्चन भी आ सकती है। वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी बुधवार का दिन मकर राशि वाले लोगों के लिए शानदार रहेगा। ऑफिस हो या घर हर जगह खुशी का माहौल रहेगा। संतान को कोई नई नौकरी मिल सकती है। अपने घर में पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में विदेश जाना पड़ सकता है। किसी डील को लेकर परेशान चल रहे थे तो परेशानी खत्म होगी। युवा वर्ग के लाइफ में किसी की एंट्री हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोग आज यानी बुधवार का दिन बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी अन्य काम को लेकर इंटरेस्ट बढ़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कोई परिवर्तन करना चाहते हैं तो रूक जाएं। ऑफिस में की गई गलती का पछतावा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। 

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के जातक आज यानी बुधवार 18 सितंबर के दिन कुछ कामों को लेकर परेशान चलेंगे। संतान के करियर को लेकर चल रही चिंता खत्म होगी। परिवार में किसी बात को लेकर चल रही समस्या को बात करके खत्म करें। कोई पुराना रोग उभरकर आ सकता है। व्यवसाय पार्टनरशिप में करेंगे तो अच्छा रहेगा। युवा वर्ग अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News