आज का राशिफल: जानिए बुधवार का अपना भाग्य और भविष्य....

05 मार्च को बुधवार का दिन है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। आइए जानतेे आज मीन से लेकर मेष तक सभी 12 राशियों का राशिफल कैसा रहेगा?;

Update: 2025-03-05 00:30 GMT

Horoscope 05 March 2025: 05 मार्च को बुधवार का दिन है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज के दिन आपके जीवन में क्या - क्या घटित होगा, यहां विस्तार से पढ़ लीजिए।

मेष राशि(Aries)

आज 05 मार्च यानी बुधवार का दिन मेष राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। ऑफिस में कोई पुरानी गलती बॉस के सामने आ सकती है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों की दीर्घकालीन योजनाएं काम आएगी। युवा वर्ग सोच समझकर कदम उठाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज 05 मार्च यानी बुधवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगेगी। योजना बनाकर व्यवसाय करेंगे तो मनचाहा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)

05 मार्च बुधवार का दिन मिथुन जातक वालों को अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में माताजी से ही आपके मतभेद हो सकते हैं। युवा जातक को कुछ हद तक सफलता मिलेगी जिससे उन्हें मानसिक संतुष्टि भी प्राप्त होगी। राजनीति में नाम बनाना चाह रहे थे तो कुछ हद तक सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क जातक वालों को आज 05 मार्च यानी बुधवार के दिन कामों में सावधानी बरतनी होगी। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन कहीं अति आत्मविश्वास काम बिगाड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। किसी से अनबन चल रही थी तू अब रिश्ते में मिठास आएगी। युवा जातक के मन में प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि की तो आज यानी 05 मार्च बुधवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचें। पढ़ाई लिखाई में समस्याएं आ रही है तो अनुभवी लोगों से जाकर बातचीत करें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कोई सरकारी काम जो लंबे समय से रुका था वह पूरा होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज 05 मार्च यानी बुधवार के दिन कन्या राशि वालों को भगवान की पूजा करनी चाहिए, जिससे आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगा। लव लाइफ जी रहे लोगों को अपने जीवन में एक कदम आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। भाई या बहन किसी को शरीर में समस्या आ सकती है, ऐसे में आप व्यस्त रहेंगे।

तुला राशि(Libra)

आज यानी 05 मार्च का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। युवा वर्ग अपने लाइफ पार्टनर के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। ऑफिस के कामों के लिए अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

सभी 12 राशि में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी बुधवार का दिन सुख शांति से भरा रहेगा। सुबह उठकर योग और ध्यान करें इससे दिन सही रहेगा और शरीर स्वस्थ रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिलने से टेंशन में काफी राहत मिलेगी। बॉस से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन मिलने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज यानी 05 मार्च का दिन नाम कमाने वाला होगा। परिवार के साथ - साथ समाज भी आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोग रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं जीवनसाथी आपके कंधे से कंधे मिलाकर चलेगी या चलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह अवश्य लें।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 05 मार्च बुधवार का दिन मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोगों को पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान रखना होगा नहीं तो पेट संबंधी समस्या आ सकती है। बिजनेस में आपकी योजनाएं आपको बेहतर लाभ दिलाएंगी। किसी से भी महत्वपूर्ण बातें शेयर न करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 05 मार्च बुधवार का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं तो काफी हद तक पूर्ण होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। पार्टनरशिप में व्यापार और व्यवसाय करने से बचें अन्यथा लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को खुद अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी।

मीन राशि (Pisces)

आज 05 मार्च बुधवार को मीन राशि के लोग दिनचर्या सुधारने की कोशिश करेंगे। बाहर की चीजों का सेवन न करें। अपने सेहत का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को जन समर्थन मिलेगा। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। पार्टनरशिप में बिजनेस करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। 

Tags:    

Similar News