Rashifal 07 March 2025: 07 मार्च को शुक्रवार का दिन है। ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ लोगों का दिन अच्छा होगा तो कुछ राशियों की स्थिति बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज यानी 07 मार्च शुक्रवार के दिन मेष राशि वाले लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को खुशखबरी सुनने का मौका मिलेगा। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। धार्मिक कामों में आपकी आस्था बढ़ेगी। पुरानी पारिवारिक समस्याएं वापस आ सकती हैं जो परेशान करेंगी। आलस्य करने से बचना होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
07 मार्च यानी शुक्रवार के दिन वृषभ राशि के लिए ठीक ठाक रहेगा। आपकी कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। लव लाइफ जी रहे लोग आपसी तालमेल बनाएं रखें अन्यथा किसी तीसरे के आने से रिश्ता बिगड़ सकता है। जरूरतमंद की मदद करें। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलेगा लेकिन शहर भी बदलना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का संयोग बन रहा है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज यानी 07 मार्च को मिथुन राशि के लोगों का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अपने काम को पूरा करने में ध्यान देना होगा। आपको अपने किसी सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। बात करें स्वास्थ्य की तो आपको अपने खानपान का ध्यान रखना होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। माता पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा।
कर्क राशि (Cancer)
बात करें कर्क जातक वालों की तो आज यानी 07 मार्च शुक्रवार का दिन इनके करियर के हिसाब से बेहतर रहने वाला है। अपने खर्चों पर लगाम लगने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अपने खान पान का ध्यान रखें। बिजनेस में कुछ नया कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
आज यानी 07 मार्च का दिन सिंह राशि के लिए खर्चीला रहेगा। आपको कोई चोट लगी हो तो डॉक्टर को दिखा लें अन्यथा बाद में दिक्कत हो सकती है। किसी टेप पर जाने से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर पर भरोसा रखें।
कन्या राशि (Virgo)
07 मार्च यानी शुक्रवार के दिन कन्या जातक के लोग अपने रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ करेंगे सम्मानित भी कर सकते हैं। परिवार में भी आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकता है। युवा जातक को किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है जिससे मन में टेंशन रहेगा। लव लाइफ जी रहे लोग थोड़ा सावधान रहें वाद विवाद होने की संभावना है।
तुला राशि(Libra)
आज यानी 07 मार्च का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। बुद्धि और विवेक से कम लेंगे तो बेहतर रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से संबंधित लोगों को नुकसान हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनका ट्रांसफर होने से एक स्थान से दूसरे स्थान जाना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोग मानसिक टेंशन में हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
शुक्रवार के दिन की शुरुआत वृश्चिक राशि वाले माता रानी की पूजा के साथ करें सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देना होगा। आय के अनुसार बजट बनाकर चलेंगे तो भविष्य के लिए बेहतर होगा। कोई पुराना लेनदेन आपको परेशान कर सकता है। आपके स्वास्थ्य में समस्या आएगी तुरंत डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 12 राशि में एक धनु राशि भी है जिनका आज यानी 07 मार्च का दिन खर्चों से भरा रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। अपने आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है संतान के करियर को लेकर टेंशन होगी। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 07 मार्च शुक्रवार का दिन मकर जातकों के लिए लाभ दायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई पद मिल सकता है। आपका कोई साथी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होगा जिसमें आप शामिल होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 07 मार्च शुक्रवार के दिन कुंभ जातक के लिए बेहतर रहेगा। किसी कानूनी मामले में भागदौड़ अधिक रहेगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने फिराने ले जायेंगें। लंबे समय से अटकी हुई डील पक्की होगी।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 07 मार्च शुक्रवार के दिन मीन राशि के लोग अपने किसी जरूरी काम की ओर ध्यान दे रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी कोई गलती दूसरे उजागर कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिल सकती है। पुराने कर्जे को चुकाने के लिए लोन आदि ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से चल रहा झगड़ा खत्म होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।