International Women’s Day 2025: आखिर 8 मार्च के दिन क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, जानिए क्या कहती है इस बार की थीम

हर साल की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। यह दिन महिलाओं को समर्पित खास दिन है जो हर क्षेत्र की महिलाओं के योगदान को याद करता है।;

Update: 2025-03-06 15:43 GMT

International Women’s Day: दुनियाभर में हर साल की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। यह दिन महिलाओं को समर्पित खास दिन है जो हर क्षेत्र की महिलाओं के योगदान को याद करता है। सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक स्तर पर महिलाएं कीर्तिमान गढ़ रही है। महिलाओं के लिए यह खास दिन ऑफिस, कॉलेज और कई जगहों पर बड़े शानदार ढ़ंग से सेलिब्रेट किया जाता है। आखिर इस दिन की कैसे और कब शुरूआत।

जब महिलाओं का संघर्ष बना मिसाल

आपको बताते चलें कि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास काफी पुराना है जहां पर 1910 का समय था। उस दौरान 1908 में न्यूयॉर्क शहर में महिलाएं बेहतर कार्य स्थितियों, मतदान अधिकार और समान वेतन के लिए सड़कों पर परेड निकाली थी. 1910 में कोपेनहेगन में एक अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के दौरान महिलाओं का समर्थन करने वाली महिला क्लारा जेटकिन ने महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा ताकि एक दिन महिलाओं को समर्पित रहे। बताया जाता है कि, पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और डेनमार्क में मनाया गया था। तारीख में बदलाव कर दिया गया और फिर महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दी थी।

जानिए क्या है इस बार महिला दिवस की थीम

इस खास दिन की थीम हर साल बदलती रहती है जहां पर इस साल 2025 में मनाए जा रहे महिला दिवस की थीम अलग है। थीम के अनुसार, “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए: अधिकार, समानता,सशक्तिकरण” है। यहां पर समझे तो,इस थीम का मतलब सभी महिलाओं के लिए सम्मान,अधिकार,शक्ति और अवसरों से उनके भविष्य को बेहतर बनाना है।

इस दिन को मनाने का मतलब सिर्फ ये नहीं है कि हम महिलाओं की सराहना करें, बल्कि यह भी है कि हम उन्हें सशक्त बनाने के लिए काम करें महिलाओं के लिए सम्मान,अवसर,सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस इस दिशा में पॉजिटिव बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है।

Tags:    

Similar News